{"_id":"6a85e5042b967a1558065e8f","slug":"the-incident-will-be-revealed-soon-based-on-the-evidence-praveen-kumar-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-163184-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबूतों के आधार पर जल्द होगा घटना का खुलासा : प्रवीण कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबूतों के आधार पर जल्द होगा घटना का खुलासा : प्रवीण कुमार
विज्ञापन
मालीपुर के रूढ़ा धमरुआ गांव में आशुतोष मिश्रा के घर का निरीक्षण करते करते डीआईजी सोमेन वर्मा व
अंबेडकरनगर/जलालपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात आईपीएस अफसर आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की हत्या व लूट में अब तक कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। इस बीच एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार, डीआईजी सोमेन वर्मा एक बार फिर मालीपुर के रूढ़ा धमरुआ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आशुतोष मिश्रा से मुलाकात की और उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, एसपी प्राची सिंह ने बुधवार को एक बयान देकर गायब जेवरात बरामदगी से साफ इन्कार कर दिया है।
मालीपुर के रूढ़ा धमरुआ गांव में बीते 16 अगस्त की सुबह आईपीएस अफसर आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी (91) का शव मिला था। परिजनों की सूचना पर पहुंचे आशुतोष मिश्रा ने हत्या और जेवर लूटने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। खुलासे के लिए टीमें अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही हैं। तमाम जद्दोजहद के बावजूद अब तक पुलिस के हाथ ऐसा कुछ नहीं लगा है जो उसे गायब जेवरों तक पहुंचने में मदद कर सके। इस हाई प्रोफाइल मामले में खुलासे, जेवर बरामदगी के झूठे दावों पर मंगलवार शाम को आशुतोष मिश्रा ने कड़ी नाराजगी जताई और पुलिस से किसी भी निर्दोष को झूठा न फंसाए जाने की अपील भी की थी। इसकी गूंज एक बार फिर राजधानी तक सुनाई दी।
एडीजी प्रवीण कुमार ने आशुतोष मिश्रा व उनके परिवार के सदस्याें से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया। साथ ही जल्द खुलासे के लिए अब तक हुई विवेचना व साक्ष्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि खुलासे के लिए पांच टीमें लगातार काम कर रही हैं। फोरेंसिक, इलेक्ट्रॉनिक, अटॉप्सी रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। पूरा पुलिस परिवार पीड़ित परिवार के साथ है। इससे पहले बुधवार शाम डीआईजी अयोध्या सोमेन वर्मा वएसपी प्राची सिंह के साथ गांव पहुंचे। यहां करीब 30 मिनट तक आशुतोष मिश्रा से विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता की। घटना के बारे में फिर से जानकारी ली। घर का मौका मुआयना भी किया।