{"_id":"60bd0bfe8ebc3e17567a56db","slug":"the-house-was-demolished-by-the-police-in-the-gangster-act-ambedkar-nagar-news-lko581274720","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगेस्टर एक्ट में पुलिस ने ढहा दिया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगेस्टर एक्ट में पुलिस ने ढहा दिया था घर
विज्ञापन
विद्युतनगर। एक लाख के इनामी बदमाश परवेज की फरारी के चलते पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में उसका मखदूमनगर स्थित घर जमींदोज कर दिया था। जेसीबी समेत कई वाहनों को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर सीज भी कर दिया था। जनपद पुलिस एक बार उसके नजदीक तक पहुंच गई थी, लेकिन थोड़ी देर पहले ही वह कहीं और निकल गया था।
परवेज की फरारी के दौरान जनपद पुलिस लगातार उस पर शिकंजा कस रही थी। एसपी आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में कई बार छापे पड़े तो तमाम बार सीओ के नेतृत्व में छापेमारी हुई। एसओ अलीगंज प्रदीप सिंह की टीम भी लगातार गिरफ्तारी या एनकाउंटर की कोशिश में लगी रही। इन सबमें सफलता न मिलने पर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने गैंगेस्टर एक्ट में परवेश के घर को जमींदोज कराने का निर्णय लिया।
इसके बाद उसके मखदूमपुर नगर स्थित घर को जेसीबी आदि से गिरा दिया गया। एक मंजिला घर की कीमत लाखों में थी। कई थानों के पुलिस बल की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया तो शातिर बदमाशों के विरुद्ध लंबे समय बाद ऐसी प्रभावी देखने के लिए बड़ी तादाद में स्थानीय नागरिक भी जुटे। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत कर उन सबको दूर किया। इसके बाद सुरक्षित ढंग से घर गिराने की प्रक्रिया पूरी की गई।