{"_id":"6078853c8ebc3e59115036f7","slug":"the-honest-candidate-will-be-handed-over-the-command-of-the-village-ambedkar-nagar-news-lko574364821","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदार उम्मीदवार को सौंपेंगे गांव की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदार उम्मीदवार को सौंपेंगे गांव की कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए अब जबकि नामांकन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, तो ऐसे में चुनावी चर्चाओं का माहौल भी गर्म हो गया है। हर कोई गांव की सरकार को अपने-अपने तरीके से परिभाषित करने में लगा है। कोई साफ सुथरी छवि वाले प्रतिनिधि के हाथों में गांव की सरकार सौंपने की बात कर रहा, तो कोई युवा प्रतिनिधि को आगे बढ़ाने की पैरवी कर रहा है। ऐसी ही एक चुनावी चर्चा गुरुवार को बसखारी विकास खंड के बेलापरसा के मजरा सुरजूपुर गांव स्थित महेंद्र की चाय की दुकान पर होती दिखी। उधर से गुजर रही अमर उजाला टीम वहां कुछ देर के लिए रुक गई।
अब्दुल रशीद व रामसहाय ने कहा कि गांव की सरकार की बागडोर ऐसे के हाथ में होनी चाहिए, जो ईमानदार व साफ सुथरी छवि का हो। बगैर किसी भेदभाव के निष्पक्ष ढंग से विकास कार्य कराने वाला हो। उनकी हां में हां मिलाते हुए रक्षाराम ने कहा कि गांव की सरकार यदि युवा के हाथों में होगी, तो विकास कार्य में तेजी आएगी। साथ ही पात्रों को योजनाओं का लाभ भी सुचारु रूप से मिलेगा। कारण यह कि युवाओं में जोश रहता है। कुछ नया करने का जज्बा रहता है। राजकुमार, मनीष ने कहा कि गांव में तमाम प्रकार की समस्याएं हैं। जो प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं को दूर करे, उसके हाथों में ही गांव की सरकार की बागडोर होनी चाहिए। मोहन ने कहा कि गांव में पेयजल, आवागमन, प्रकाश समेत कई अन्य प्रकार की बड़ी समस्या है। प्रतिनिधि ऐसा हो, जो बगैर किसी भेदभाव के निष्पक्ष ढंग से इन समस्याओं को दूर करे।
बेलापरसा
आदर्श गांव का दिलाऊंगा दर्जा
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आदर्श गांव की स्थापना करना मेरा सपना है। यदि जीत हासिल होती है, तो प्राथमिकता के आधार पर इस सपने को पूरा करेंगे। गांव की सभी मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराएंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी परेशान न हो। चारों तरफ खुशहाली हो।
विज्ञापन
गांव का होगा चहुंमुखी विकास
राजाराम ताड़माली ने कहा कि गांव का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। यदि समस्याएं नहीं होंगी, तो ग्रामीण खुशहाल होंगे। जब ग्रामीण खुशहाल होंगे, तो गांव का विकास भी तेजी से होता रहेगा। यदि जीत हासिल होती है, तो इस पर मैं प्रमुखता से कार्य करूंगा।
मसड़ा मोहनपुर
दूर होगा मार्ग प्रकाश संकट
अयोध्या प्रसाद साहू ने कहा कि गांव में पेयजल व प्रकाश की बड़ी समस्या है। इसे दूर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। पेयजल समस्या दूर करने के लिए न सिर्फ खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करेंगे, बल्कि आवश्यकतानुसार नए हैंडपंपों की भी स्थापना करेंगे। साथ ही प्रकाश व्यवस्था को भी सुदृढ़ कराएंगे।
सीसी होंगी गांव की गलियां
मोहम्मद मुस्तकीम ने कहा कि गांव में आवागमन की बड़ी समस्या है। इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा। यदि जीत हासिल होती है, तो न सिर्फ संपर्क मार्ग का निर्माण कराएंगे, बल्कि गांव की गलियों को भी सीसी कराएंगे। खड़ंजे का निर्माण कराने के साथ ही आवश्यकतानुसार मिट्टी की पटाई भी कराएंगे।
मकोइया
किसानों को दिलाएंगे समुचित लाभ
रमेशचंद्र यादव ने कहा कि किसानों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। यदि जीत हासिल होती है, तो किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराएंगे। उन्हें उपज की बिक्री करने में परेशान न होना पड़े, इसे भी सुनिश्चित कराएंगे।
मजदूरों को मिलेगा रोजगार
अख्तर खान ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का कार्य मिल सके, इसके लिए मनरेगा के तहत अधिक से अधिक कार्य कराएंगे। समय पर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का निस्तारण भी प्राथमिकता के आधार पर कराएंगे।
बजदहिया पाईपुर
स्वच्छता पर रहेगा फोकस
रिंका गौतम ने कहा कि गांव में साफ सफाई की समस्या है। इसे प्राथमिकता के आधार पर दूर कराएंगे। मेरा मानना है कि यदि साफ सफाई रहेगी, तो एक स्वच्छ व स्वस्थ समाज की स्थापना की जा सकेगी। इसके अलावा महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
दूर होगी जलभराव की समस्या
रामउजागिर ने कहा कि गांव में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश होने पर गांव की गलियों में पानी भर जाता है। इसे दूर करने के लिए न सिर्फ क्षतिग्रस्त नालियों को दुरुस्त कराएंगे, बल्कि बड़े पैमाने पर नई नालियों का निर्माण कराया जाएगा।