फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The history-sheeter committed suicide by shooting himself after reaching his in-laws' house

Ambedkar Nagar News: ससुराल पहुंच हिस्ट्रीशीटर ने गोली मारकर की आत्महत्या

Fri, 27 Sep 2024 04:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 27 Sep 2024 04:20 PM IST
विज्ञापन
The history-sheeter committed suicide by shooting himself after reaching his in-laws' house
- पत्नी से हुए विवाद के बाद गले में मारी गोली
विज्ञापन

फोटो 15
संवाद न्यूज एजेंसी
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। आजमगढ़ जिले के हिस्ट्रीशीटर ने बृहस्पतिवार को बनकटा बुजुर्ग गांव स्थित ससुराल में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसके ऊपर कुल 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह सुबह ही आजमगढ़ से यहां पहुंचा था। इसके बाद पत्नी से हुए विवाद से नाराज होकर गर्दन पर गोली मार ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
आजमगढ़ जनपद के देवरा जदीद राधे का पूरा निवासी राहुल यादव (32) महराजगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह बृहस्पतिवार सुबह बाइक से अपने पांच वर्षीय पुत्र को साथ लेकर राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बनकटा बुजुर्ग स्थित ससुराल पहुंचा। यहां के गांव निवासी महेंद्र यादव की पुत्री सुनीता के साथ छह वर्ष पहले विवाह हुआ था। सुबह साढ़े नौ बजे करीब ससुराल पहुंचने के बाद उसने वहां पत्नी से घर के बाहर निकलने को कहा, लेकिन पुलिस के अनुसार दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने खुद को गोली मार लेने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

थोड़ी देर तक दरवाजा न खुलने के बाद उसने घर से थोड़ा हटकर खुद की गर्दन पर गोली चला ली। 315 बोर के तमंचे से किए गए फायर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर आसपास व ससुराल पक्ष के लोग दौड़ पड़े। जानकारी पर डायल 112 टीम पहुंची। तब तक राहुल की मौत हो चुकी थी। इसके बाद राजेसुल्तानपुर पुलिस ने शव को सीधे पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। एसओ विजय तिवारी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर ने आत्महत्या की है। मामले में विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------
दर्ज थे कुल 27 मुकदमे
राहुल यादव पर कुल 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। यह मुकदमे उसके खिलाफ अंबेडकरनगर व आजमगढ़ दोनों जनपदों में दर्ज किए गए थे। उसके खिलाफ लूट, हत्या, छिनैती, गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट का भी मामला दर्ज हुआ है। ज्यादातर मामले आजमगढ़ में ही होने के कारण महराजगंज पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोल रखी थी।


------------------
गुड़गांव से वापस लौटा था राहुल
हिस्ट्रीशीटर राहुल यादव परिवार के साथ गुड़गांव में रहता था। एक सप्ताह पहले ही वह अकेले अपने गांव देवारा आ गया था। तीन दिन पहले उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ ट्रेन से अकबरपुर पहुंची। यहां उन्हें लेने राहुल आया था। उसने पत्नी व बच्चों को अपने ससुराल बनकटा पहुंचाया। उसी दिन वह अपने पुत्र को साथ लेकर देवारा चला गया। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार सुबह पत्नी से फोन पर कुछ बात हुई। इसके बाद उसने अपने बेटे को टॉफी दिलाने की बात कहकर साथ लिया और करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित ससुराल आ गया। माना जा रहा है कि फोन पर पत्नी से कुछ विवाद हुआ। इसके बाद ही वह पूरी तैयारी से यहां आया था। इसीलिए उसने तमंचा ले रखा था। लोगों का मानना है कि यदि पत्नी सामने आई होती तो हादसा दूसरा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed