{"_id":"6a396caec32182422504d4c3","slug":"the-heat-messed-things-up-stomach-ache-and-fever-have-slowed-things-down-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-159063-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गर्मी ने बिगाड़ा हाल, पेट दर्द और बुखार ने पसारे पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गर्मी ने बिगाड़ा हाल, पेट दर्द और बुखार ने पसारे पांव
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को उपचार कराने के लिए भर्ती मरीज।संवाद
अंबेडकरनगर। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के चलते बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन से लोग परेशान हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इस बीच परचा बनवाने से लेकर जांच कराने के लिए घंटों इंतजार से मरीजों काे परेशानी उठानी पड़ी।
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1104 मरीजों का पंजीकरण कराया, जिसमें 37 मरीजों को पेट दर्द और करीब 90 लोग बुखार से पीड़ित रहे। वहीं, डायरिया के भी तीन मरीज रहे जिन्हें चिकित्सकों ने उपचार किया। उधर 10 मरीजों को भर्ती भी किया गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार को डायरिया, उल्टी और बुखार से पीड़ित 10 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अकबरपुर की खुशबू को उल्टी, सम्मनपुर की साधना और अर्जुनपुर की रंजना को बुखार जबकि शहजादपुर की परी को दस्त की शिकायत थी। चिकित्सकों ने सभी मरीजों का परीक्षण कर उपचार शुरू किया और आवश्यक सलाह दी। फिजिशियन डॉ. मनोज शुक्ला व डॉ. योगेश वर्मा ने बताया कि तेज धूप व बढ़ते तापमान से बुजुर्ग, बच्चे और पहले से बीमार लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। इसके कारण डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, बुखार, सिरदर्द व कमजोरी की शिकायत लेकर मरीज आ रहे हैं।
ऐसे करें बचाव
चिकित्सकों ने बताया कि इस गर्मी से बचने के लिए दोपहर 12 से शाम चार बजे तक धूप से बचाव जरूरी है। इस दौरान बाहर निकलने वाले लोगों में बीमारी की चपेट में आने की आशंका रहती है। इसी वजह से कुछ दिनों से ओपीडी में चक्कर, बेहोशी और तेज बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि लोग धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और बाहर का बासी या दूषित भोजन खाने से बचें। अधिक देर तक खाली पेट रहने और तेज धूप में काम करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
केस -एक
फोटो-7
परचा बनवाने में छूटा पसीना
अकबरपुर के सिकरोहर निवासी अंगद अपनी पत्नी के कान में हो रहे दर्द की दवा लेने जिला अस्पताल आए थे। सुबह करीब 11 बजे अस्पताल पहुंचे तो परचा बनवाने के लिए लंबी कतार लगी थी। अंगद ने बताया कि उन्हें परचा बनवाने में करीब 40 मिनट से अधिक का समय लग गया।
-- -- -- -- -- -- -- -
केस- दो
फोटो-8
अल्ट्रासाउंड में भी कतार
केदारनगर की रहने वाली रीमा को पेट दर्द था। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। सोमवार को जब वह अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गई तो करीब 32 लोगों के परचे पहले से जमा थे जिसके कारण करीब दो घंटे बाद रीमा का अल्ट्रासाउंड हो सका।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मरीजों को बेहतर इलाज और दवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. पीएन यादव, सीएमएस