फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The government has to teach the farmers a lesson

किसानों को मिलकर सिखाना है सरकार को सबक

Wed, 02 Mar 2022 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
The government has to teach the farmers a lesson
अंबेडकरनगर। भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान किसानों का सिर्फ उत्पीड़न किया है। अब सभी किसानों को मिलकर भाजपा को सबक सिखाना है। कृषि कानून के विरोध में बीते दिनों हुए आंदोलन में किसानों को बदनाम करने की साजिश भाजपा सरकार ने रची थी। किसानों पर दर्ज मुकदमा अभी तक वापस नहीं लिए गये हैं। शहीद किसानों के परिवारीजनों को मुआवजा भी नहीं दिया गया। लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे को जमानत मिल गई। यह बातें मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र यादव ने जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन

योगेंद्र यादव ने कहा कि वे यहां संयुक्त किसान मोर्चा की अपील लेकर आए हैं। कृषि कानून के विरोध में किसान लगभग एक वर्ष तक आंदोलनरत रहे। इस दौरान भाजपा सरकार ने किसानों का कई प्रकार से अपमान किया। उन पर लाठियां बरर्साईं। कड़ाके की ठंड के बीच ठंडा पानी उन पर छोड़ा गया। इसमें कई किसान शहीद हो गये। किसानों की शहादत को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव होना था। इसमें हार होती देख ही भाजपा सरकार ने कृषि कानून को वापस लिया।
विज्ञापन

योगेंद्र ने कहा कि लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के पुत्र ने किसानों पर वाहन चढ़कर चार किसान व एक पत्रकार को शहीद कर दिया। इस मामले में मंत्री बेटे को मुख्य आरोपी बनाया गया। इसके बाद भी उसे जमानत मिल गई। क्योंकि सरकार ने जरूरी पैरवी नहीं की। संबंधित किसानों के परिवार को मुआवजा भी नहीं दिया जा सका है। किसानों का इस प्रकार से अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव में भाजपा को हराना ही हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed