फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The girl who killed her lover, her brother and husband were sentenced to life imprisonment

Ambedkar Nagar News: प्रेमी की हत्या करने वाली युवती, उसके भाई व पति को सश्रम आजीवन कारावास

Fri, 02 May 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 02 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
The girl who killed her lover, her brother and husband were sentenced to life imprisonment
अंबेडकरनगर। बसखारी के कटया गंजन में सात वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग में प्रेमी की हत्या के मामले की शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट राम विलास सिंह ने सुनाई कर विनीता मौर्य, पंकज मौर्य व रवि मौर्य को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इनके ऊपर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर तीन-तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

कटया गंजन निवासी अखिलेश (21) उर्फ नंदन का गांव की विनीता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान विनीता की शादी टांडा कोतवाली के गौरा गूजर निवासी पंकज मौर्य के साथ हो गई थी। शादी के बावजूद दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा। वर्ष 2018 जून माह में विनीता अपने मायके कटेया गंजन आई थी। चार जून को अखिलेश गांव से बरात गया था। देर शाम विनीता ने प्रेमी अखिलेश को फोन करके गांव के बाहर खेत में मिलने के लिए बुलाया था। अखिलेश घर बरात में जाने की बात कहकर प्रेमिका से मिलने गया था।
विज्ञापन

पहले से घात लगाए बैठी प्रेमिका विनीता के साथ उसके पति पंकज मौर्य और भाई तत्कालीन ग्राम प्रधान बजरंगी मौर्य ने गमछे से गला घोटकर हत्या कर दी थी। दूसरे दिन पांच जून की सुबह कुछ महिलाएं शौच लिए आई खेत में गईं थीं। वहां अखिलेश को मृत देख परिजनों को सूचना दी थी। मृतक अखिलेश के पिता रणजीत की तहरीर पर तीनों के खिलाफ हत्या, एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया था। इसी मामले में कोर्ट ने तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed