{"_id":"66ce09e62c32ce09b30b4dd0","slug":"the-girl-along-with-her-neighbour-killed-her-lover-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-120257-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पड़ोसन संग मिलकर युवती ने की प्रेमी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पड़ोसन संग मिलकर युवती ने की प्रेमी की हत्या
विज्ञापन
सीहमऊ मोलना पुर गांव में युवक की हत्या के बाद मौजूद पुलिस - संवाद
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। प्रेम प्रसंग में धोखा देने व बदनाम करने की धमकी देने से नाराज दो युवतियों ने अपने प्रेमी को खेत में बुलाकर उसकी हत्या कर दी। सोमवार सुबह शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की। घटना में शामिल दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
रविवार सुबह कुछ लोग सीहमऊ मोलनापुर गांव के बाहर स्थित गन्ने के खेत की तरफ गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। वहां एक युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उसकी पहचान संदीप (26) निवासी गंजा इस्माइलपुर कोतवाली जलालपुर के रूप में हुई। युवक के सिर पर चोट के निशान थे, इससे स्पष्ट था कि उसकी हत्या की गई है। सम्मनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
युवक के पिता बाबूराम ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए सोमवार को ही तहरीर दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की। पिता बाबूराम ने बताया कि संदीप शनिवार शाम अपने भतीजे विशाल के साथ बाइक से घर से निकला, कुछ देर बाद विशाल अकेला आया। जब उससे संदीप के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह सैदापुर चौराहे पर रुक गया। इसके बाद रविवार सुबह उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
हत्या का केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा मिला। शाम होते होते पुलिस ने एक युवती व उसकी पड़ोसन को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनकी निशानदेही पर आला कत्ल टॉर्च भी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार टाॅर्च से ही सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई थी।
धोखेबाजी और बदनामी के डर से की हत्या
एसओ राजेश सिंह ने बताया कि टांडा निवासी सुमन उर्फ गुड़िया सीहमऊ मोलनापुर में अपनी मौसी के घर रह रही थी। युवक संदीप का सुमन से प्रेम प्रसंग था। बाद में पड़ोस की रंगीता से भी उसका प्रेम प्रसंग हो गया। युवतियां इस धोखेबाजी से नाराज थीं। वहीं युवतियों का आरोप है कि युवक दोनों को समाज में बदनाम करने की धमकी भी देता था और कई तरह का अनावश्यक दबाव बनाता था। बदनामी से बचने के लिए दोनों ने उसकी हत्या कर देने का निर्णय कर लिया। इसके बाद उसे फोन कर रविवार शाम को गांव के बाहर एक गन्ने के खेत में बुलाया। इसी बीच महिलाओं ने मौका देख लोहे की बड़ी टॉर्च से सिर पर प्रहार कर संदीप की हत्या कर दी। इसके बाद टाॅर्च के अलावा युवक का मोबाइल व पर्स गांव में कूड़े के एक ढेर में छिपा दिया। पुलिस ने सामान भी बरामद कर लिया है।