फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The gift of one billion roads and bridges

एक अरब की सड़कों व पुल की मिली सौगात

Tue, 04 Jan 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The gift of one billion roads and bridges
अंबेडकरनगर के हवाईपट्टी पर डिप्टी सीएम के लाइव कार्यक्रम में को देखते भाजपा नेता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सुचारु आवागमन के लिए मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपदवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने एक अरब 6 करोड़ 40 लाख 93 हजार रुपये की लागत की कुल 47 सड़कों व पुल का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 20 सड़कों व एक पुल का लोकार्पण तो 26 सड़कों का शिलान्यास हुआ। संबंधित सड़कों व पुल के लोकार्पण एवं शिलान्यास से जिले की लगभग 4 लाख आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

आम जनता को आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए बड़े पैमाने पर न सिर्फ नई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, बल्कि मरम्मत भी की जा रही है। सड़कों के चौड़ीकरण की भी सौगात लगातार आम जनमानस को दी जा रही है। अलग-अलग योजनाओं के तहत सड़कों का निर्माण व मरम्मत होने का लाभ भी जिले के नागरिकों को मिल रहा है।
विज्ञापन

इस बीच मंगलवार को भी जनपदवासियों को सड़कों की बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास कर दी। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अनुसार मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ से वर्चुअल 26 सड़कों का शिलान्यास तथा 20 सड़कों व एक पुल का लोकार्पण किया। एक अरब 6 करोड़ 40 लाख 93 हजार रुपये की लागत की सड़कों की मिली सौगात के पूरे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अकबरपुर हवाई पट्टी पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, टांडा विधायक संजू देवी, आलापुर विधायक अनीता कमल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार आमजन के उत्थान के लिए ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का जितना विकास साढ़े चार वर्ष में हुआ है, वह इससे पहले किसी भी सरकार के शासनकाल में नहीं हुआ है। पूर्व की सरकारों ने सिर्फ अपना विकास किया, जबकि भाजपा सरकार ने आम जनता का विकास किया है।
इन 21 सड़कों का हुआ लोकार्पण
प्रांतीय खंड लोक निर्माण के अवर अभियंता हरीकृष्ण ने बताया कि टांडा रायबरेली 232 के शहरी क्षेत्र की मरम्मत, कुढ़ा मोहम्मदगढ़ संपर्क मार्ग, बड़ेरिया संपर्क मार्ग, पहितीपुर अन्नावां संपर्क मार्ग, लोदीपुर संपर्क मार्ग, गोपालपुर चौराहे की मरम्मत, हंसवर आरोपुर संपर्क मार्ग, 233 एनएच शहरी भाग के 3 किमी. की विशेष मरम्मत, ऊंचेडीह संपर्क मार्ग, नौकापुरा संपर्क मार्ग, गनेशपुर संपर्क मार्ग, मुंडियारी संपर्क मार्ग, सेमरा टप्पा हवेली संपर्क मार्ग, इंदोरपुर घिनका संपर्क मार्ग, सिंघलपट्टी संपर्क मार्ग, सोनगांव मौर्या का पूरा संपर्क मार्ग, पर्वतपुर महुलिया संपर्क मार्ग, लखनिया चमरौट संपर्क मार्ग, चांदपुर संपर्क माग व मंधरपुर संपर्क मार्ग के अलावा श्रवणक्षेत्र मार्ग से रामपुर बनेथू बेनीपुर मार्ग पर बिसुही नदी पर दीर्घा सेतु पहुंच मार्ग का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने ऑनलाइन किया।
26 सड़कों का हुआ शिलान्यास
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सिद्धार्थ ने बताया कि अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, जौहरडीह संपर्क मार्ग, खैरा संपर्क मार्ग, जैनुद्दीन संपर्क मार्ग, टांडा बाईपास राजकीय मार्ग 233 के शहरी भाग में मरम्मत, भिदूड़ हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, दरगाह से भिदूड़ संपर्क मार्ग, माली चौराहे से मठिया मोड़ तक संपर्क मार्ग, जनार्दनपुर संपर्क मार्ग, भोजपुर संपर्क मार्ग, चितवाई खिरकइया संपर्क मार्ग, सकरावल बेलहरी गौरागूजर संपर्क मार्ग, बरुआजलाकी मार्ग से मोजनापुर संपर्क मार्ग, तिहाइतपुर संपर्क मार्ग, टड़वा जलाल संपर्क मार्ग, आरोपुर संपर्क मार्ग, रुस्तमपुर कौड़ाही संपर्क मार्ग, मूसेपुर संपर्क मार्ग, रामनगर बसखारी संपर्क मार्ग, सुरजूपुर संपर्क मार्ग, कमालपुर संपर्क मार्ग, अमोला घाट संपर्क मार्ग, कपलेश्रर संपर्क मार्ग, नासोपुर संपर्क मार्ग, नूरपुर संपर्क मार्ग, सुरहुरपुर संपर्क मार्ग का शिलान्यास हुआ।

फायर स्टेशन का भी लोकार्पण
लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से फायर स्टेशन अकबरपुर परिसर में प्रशासनिक भवन टाइप टू व टाइप वन भवन का निर्माण होना था। निर्माण की जिम्मेदारी सिडको को दी गई थी। मौजूदा समय में प्रशासनिक भवन व टाइप टू भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि टाइप वन के भवनों का निर्माण लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान जिन 18 फायर स्टेशनों का लोकार्पण किया है, उसमें फायर स्टेशन अकबरपुर भी शामिल है। अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि प्रशासनिक भवन व टाइप टू के भवन का निर्माण पूरा हो गया। ऐसे में इसका लोकार्पण करा दिया गया, जबकि टाइप वन का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। ऐसे में इसका लोकार्पण नहीं कराया गया है। यहां भी डीएम व एसपी के अलावा दोनों विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed