फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The genie of Ajit's cases came to the fore

सामने आया अजीत के मुकदमों का जिन्न

Sat, 26 Jun 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The genie of Ajit's cases came to the fore
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर नामांकन करते ही सपा प्रत्याशी अजीत यादव के विरुद्ध मुकदमों का जिन्न बाहर आ गया। हालांकि अजीत के अनुसार सभी मुकदमे राजनीतिक द्वेष में दर्ज कराए गए थे। किसी मामले में दोष सिद्ध नहीं हुआ है। सक्रिय और जुझारू राजनीति करने पर ऐसे मुकदमे लगते रहते हैं।
विज्ञापन

नामांकन के बाद शनिवार को यह तथ्य प्रकाश में आया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजीत यादव पर कुल 5 केस दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर 22ए के तौर पर दर्ज अजीत पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में 3 मुकदमे दर्ज हुए थे। इसमें जानलेवा हमले, रासुका और गैंगेस्टर एक्ट भी शामिल है। जिले के आलापुर और जहांगीरगंज में एक-एक मुकदमा दर्ज है, जिसमें गुंडा एक्ट शामिल है।
विज्ञापन

उधर इन मुकदमों को लेकर कहा कि मैं छात्र राजनीति से लेकर युवा राजनीति के संघर्ष से निकला हूं। मैंने पिछलग्गू बनकर राजनीति करने की बजाय राजनीति में न्याय के लिए संघर्ष को प्राथमिकता दी है। ऐसे में यह मुकदमे कभी सत्ता के दबाव और प्रशासन की ज्यादती के कारण दर्ज हुए। सेवा और संघर्ष की राजनीति में मुकदमे दर्ज होते ही हैं। मेरे ऊपर उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, चरित्र, या भूमि कब्जे आदि के आरोप नहीं लगे। जनहितों की आवाज उठाने और प्रदर्शन को लेकर केस और भी दर्ज हों तो पीछे नहीं हटूंगा। मेरे विरुद्ध दर्ज इन मुकदमों में से किसी एक में दोष सिद्ध नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 3 मुकदमे संभवत: वापस हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed