{"_id":"67c73615a9530773860f1dbe","slug":"the-garbage-heap-was-not-removed-the-drinking-water-system-also-collapsed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-130593-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नहीं हटा कूड़े का ढेर, पेयजल व्यवस्था भी चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नहीं हटा कूड़े का ढेर, पेयजल व्यवस्था भी चरमराई
Tue, 04 Mar 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल परिसर के पीछे लगा कूड़े का ढेर।
अंबेडकरनगर। कस्बा जलालपुर स्थित महिला अस्पताल में सुविधाओं का टोटा है। अस्पताल में मरीजों व स्टाफ के प्यास बुझाने के लिए पेयजल की व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह पाइपलाइन फट गई है, जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। अस्पताल परिसर में लगे वाटर कूलर का पाइप लाइन ब्लॉक होने से नहीं चल रहा है। महिला अस्पताल में सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड भी नहीं है।
विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद अस्पताल में रखी दवाओं और अन्य चीजें भी प्रभावित होने का खतरा बढ़ जाता है। जनरेटर की भी व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर को पार्किंग स्थल बना रखा है। इसके कारण आने वाले एंबुलेंसों को बड़ी समस्या होती है। हैरत तो इस बात की है कि दो दिन पहले निरीक्षण करने आए मंत्री के कूड़ा हटाने के निर्देश दे गए थे, लेकिन अब तक अस्पताल प्रशासन और नगर पालिका की ओर से सफाई नहीं कराई गई।
धूप में खड़े होने की मजबूरी
फोटो 11-
रुदौली माफी निवासी काजल देवी ने बताया कि अस्पताल में सारी दवाइयां मिल जाती हैं, कुछ जांच यहां हो पाती हैं, कई जांच बाहर करानी पड़ती है। लोगों के रुकने के लिए बने टिनशेड के बीते दिनों टूटने के कारण अब लोगों को धूप में खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इंतजार के बाद हुई जांच
फोटो 12
चौबेपुरा निवासी सावित्री देवी ने बताया कि उन्हें दो दिन से शुगर बढ़ने की समस्या हुई थी। इसकी जांच कराने के लिए आई थी। पहले आधा घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा उसके बाद जांच हो पाई।
-- -- -- -- -- -- -
दयनीय हालत में शौचालय
फोटो 13
सूरहूपुर निवासी पूजा देवी ने बताया कि उन्हें वायरल बुखार था। अस्पताल में पाइपलाइन फटने के कारण पानी के बीच से आना पड़ा। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल में बने शौचालय भी काफी गंदे हैं। गंदगी के कारण कोई जाना नहीं चाहता है।
-- -- -- -- -- -- --
व्यवस्थाओं को कराया जाएगा दुरुस्त
अस्पताल की व्यवस्थाओं को सही रखने के सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। अगर इस तरीके की लापरवाही बरती जा रही है, तो संबंधित से जवाब मांगा जाएगा।
डॉ. सालिकराम पासवान, प्रभारी सीएमओ