{"_id":"6abfe77db25592cca20236c6","slug":"the-flood-of-tears-did-not-subside-even-after-the-final-farewell-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-166159-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अंतिम विदाई के बाद भी नहीं थमा आंसुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अंतिम विदाई के बाद भी नहीं थमा आंसुओं का सैलाब
विज्ञापन
इब्राहिमपुर क्षेत्र के दौलतपुर एकसारा (मठिया) में शुक्रवार को दिवंगत अंकित पांडेय के घर पहुंचकर
अंबेडकरनगर/केदारनगर। जम्मू के कठुआ गोलीकांड में बलिदान हुए डिप्टी कमांडेंट अंकित कुमार पांडेय के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को भी गम का माहौल रहा। जिस घर से एक दिन पहले शहीद की अंतिम विदाई हुई थी, वहां शुक्रवार को भी सन्नाटा और अपने को खोने का दर्द साफ नजर आया। परिवार के सदस्यों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। गांव के लोग भी शोकाकुल परिवार के साथ खड़े रहे। शहीद के घर पर सुबह से ही परिचितों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर तक चलता रहा।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं अंबेडकरनगर के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर और जिलाधिकारी ईशा प्रिया मठिया गांव पहुंचे। दोनों ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख जताया और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य रखने के लिए ढाढ़स बंधाया।
सांसद लालजी वर्मा, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, सपा के पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, टांडा ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा, भाजपा नेता मारुत मिश्रा समेत अन्य जनप्रतिनिधि और सामाजिक लोग घर पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। अंकित के बलिदान की खबर से मठिया ही नहीं, आसपास के गांवों में भी शोक की लहर है। अंतिम संस्कार के बाद घर लौटे परिजन अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाए हैं। घर पहुंचने वाले लोग परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाते रहे। गांव में भी जगह-जगह लोग शहीद अंकित की बहादुरी और देश सेवा को याद करते रहे।