फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The fire started while cooking on the gas stove, things got burned

Ambedkar Nagar News: गैस चूल्हे पर खाना बनाते लगी आग, सामान जला

Sun, 23 Aug 2026 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
The fire started while cooking on the gas stove, things got burned
आग से रसोई गैस में विस्फोट के बाद क्षतिग्रस्त सिलिंडर। संवाद
राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र में शनिवार रात गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय गैस पाइप में आग लगने से एक परिवार की गृहस्थी का सामान पल भर में जल गया। आग में करीब डेढ़ लाख रुपये भी जल गए। सिलेंडर में हुए धमाके से मकान की ऊपरी दीवार भी फट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

सांती गांव निवासी रामप्यारे निषाद के मुताबिक शनिवार रात करीब आठ बजे उनकी बहू लक्ष्मी निषाद गैस चूल्हे पर खाना पका रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस पाइप में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। परिवार के सदस्यों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार फैलती गई। आग पर काबू पाना मुश्किल होता देख परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए और आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

आग में बिस्तर, खाद्य सामग्री, कपड़े, बर्तन, चारपाई, तख्त, कूलर, वाशिंग मशीन, मकान का दरवाजा और स्मार्टफोन सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। इसके अलावा, भैंस खरीदने और अन्य जरूरतों के लिए घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान चलाया। इसी दौरान गैस सिलिंडर धमाका के साथ फट गया। इससे मकान की छत की ऊपरी दीवार फट गई। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। एसओ तनुज कुमार पाल ने बताया कि आग लगने से गृहस्थी का सामान जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed