{"_id":"66f05c912d6b0a6958048b98","slug":"the-fire-in-the-streets-will-also-be-brought-under-control-soon-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-121662-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गलियों में लगने वाली आग पर भी जल्द पाया जाएगा काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गलियों में लगने वाली आग पर भी जल्द पाया जाएगा काबू
Sun, 22 Sep 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर फायर स्टेशन को मिला बुलट फायर बाइक - संवाद।
अकबरपुर फायर स्टेशन को मिलीं संसाधनों से लैस दो बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। गली मोहल्लों व संकरे स्थानों पर भी लगने वाली आग पर अब तेजी से काबू पाया जा सकेगा। इसके लिए फायर संसाधनों से लैस दो बाइकें अकबरपुर फायर स्टेशन को मिली हैं। इनका प्रयोग शुरू कर दिया गया है। फायरकर्मियों के अनुसार यह बाइक बाजारों आदि में आग बुझाने में खासी कारगर साबित होगी। अग्निशमन विभाग को अक्सर संकरे स्थानों व गलियों में स्थित घरों व दुकानों में लगने वाली आग पर काबू पाने मुश्किलें होती आई हैं। इसके बाद भी फायरकर्मी अथक प्रयास कर आग को काबू करते रहे हैं। विभाग को अब आग से बचाव के संसाधनों से लैस दो नई बाइक मिली है। इनसे कहीं भी आसानी से पहुंचकर आग से बचाव का कार्य शुरू किया जा सकेगा। प्रत्येक बाइक पर एक टैंक बना है, जिसमें 40 लीटर पानी सदैव मौजूद रहेगा। आग बुझाने के लिए खास किस्म का तेल, दो फायर सिलिंडर के साथ ही 25 मीटर पाइप भी बाइक के साथ उपलब्ध रहेगी।
एक बाइक पर दो फायरकर्मी घटना स्थल पर तत्परता के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश करेंगे। विभागीय कर्मियों का कहना है कि बाइक से गली मोहल्लों के अलावा कहीं अन्य आग लगने पर भी मदद मिलेगी। बढ़े वाहन जहां मौके पर पहुंचने में थोड़ा समय लेते हैं, वहीं बाइक से कम समय में पहुंचा जा सकेगा। इससे आग से होने वाली हानि में भी कमी आने की उम्मीद है। अकबरपुर फायर स्टेशन पर तीन बड़े फायर टेंडर हैं जबकि एक छोटा वाहन पहले से ही मौजूद है। इन्हीं वाहनों से आग पर काबू पाया जाता है। अब दो नई बाइकों के मिल जाने से और मजबूती आएगी।