{"_id":"635578c40faa4f53bb216d9c","slug":"the-festival-of-choti-deepawali-celebrated-with-gaiety-ambedkar-nagar-news-lko6541886161","type":"story","status":"publish","title_hn":"The festival of Choti Deepawali celebrated with gaiety","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
The festival of Choti Deepawali celebrated with gaiety
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को दीपावली की धूम रही। छोटी दीपावली घरों से लेकर प्रतिष्ठानों को भव्य ढंग से सजाने के साथ ही जमकर आतिशबाजी हुई। बच्चों ने अभिभावकों के साथ फुलझड़ी जलाई तो युवाओं ने राकेट छोड़े। सामूहिक तौर पर भी आतिशबाजी का दौर खूब चला। किसी भी हादसे को रोकने के लिए पुलिस टीम लगातार क्षेत्रों में भ्रमण करती रही।
छोटी दीपावली पर ही दीपपर्व का उल्लास चहुंओर चरम पर दिखा। सुबह से ही पर्व से संबंधित सामग्रियों की खरीदारी शुरू हो गई जो शाम तक चलती रही। शाम होते-होते छोटी दीपावली के उल्लास में सभी सराबोर हो चुके थे। अंधेरा होते ही शहर से लेेकर गांव तक रंगबिरंगी रोशनी से नहा उठे। घर-आंगन रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो गए।
पूजा-अर्चना के बाद आतिशबाजी का दौर भी शुरू हो गया। बच्चों ने अभिभावकों के साथ जमकर फुलझड़ी जलाई। इंद्रलोक कॉलोनी के रानी व रिशू ने कहा कि हमने मम्मी-पापा की मौजूदगी में फुलझड़ी जलाई। टांडा के प्रिंसू व जलालपुर की रोली ने कहा कि सुरक्षित आतिशबाजी के लिए हमने अभिभावकों की मौजूदगी में पटाखे दागे।
विज्ञापन
बच्चों के साथ ही युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर आतिशबाजी की। किसी ने राकेट छोड़े तो किसी ने तेज आवाज वाले बम फोड़े। ज्यादातर युवाओं का रुझान कम आवाज वाले पटाखों को दागने की तरफ रहा। लोगों ने इस बीच एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी और मुंह भी मीठा कराया।
वैसे तो धनतेरस के पहले ही दिन से पर्व की बधाई देने का सिलसिला सोशन मीडिया पर शुरू हो गया था लेकिन रविवार को यह दौर काफी तेज हो गया। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर पूरे दिन लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजते रहे। कोई खरीदारी करते हुए सेल्फी लेकर शेयर करता दिखा तो कोई आतिशबाजी को शेयर कर रहा था। युवाओं के साथ-साथ अन्य नागरिक भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी एक-दूसरे को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहरा लिया।