{"_id":"fea6aad665d6c64e380f96233fed5e2d","slug":"the-farmer-s-son-get-success-in-aipmt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के बेटे ने पाई एआईपीएमटी में सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के बेटे ने पाई एआईपीएमटी में सफलता
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 17 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसकी जनरल रैंक 5 हजार 77 है तथा ओबीसी रैंक 1487 है। विजय के बड़े भाई भी चिकित्सा के क्षेत्र में तैयारी कर रहे हैं। विजय के मुताबिक उसने शुरू से ही चिकित्सा क्षेत्र में जाकर दुखी पीड़ित लोगों की मदद करने का सपना संजोया था, जो अब पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
अकबरपुर नगर क्षेत्र के पूर्वी नाका छवनिया निवासी रामकेवल यादव के पुत्र विजय कुमार यादव ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट परीक्षा उत्तीर्ण किया है। रामकेवल यादव साधारण किसान हैं, जबकि माता पुष्पा देवी गृहणी हैं।
विज्ञापन
आर्थिक मजबूती न होने के बावजूद विजय ने जो सफलता पायी है, वह निश्चिततौर पर प्रतियोगी रपरीक्षा की तैयारी कर रहे तमाम युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत है। विजय ने बताया कि वर्ष 2015 की सीपीएमटी परीक्षा में भी उसे सफलता मिली थी।
विज्ञापन
इसमें उसकी जनरल रैंक 624 वीं थी जबकि ओबीसी में उसे 194 रैंक मिला। उसका चयन मोतीलाल नेहरु मेडिकल कालेज इलाहाबाद में हुआ भी था। इस बीच आल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट का जो परिणाम गत दिवस आया, उसमें भी सफलता मिली।
विजय के मुताबिक एआईपीएमटी परीक्षा के लिए उन्होंने इससे पहले भी दो बार परीक्षा दी थी, लेकिन तब सफलता नहीं मिल पाई थी। डा जीके जेतली इंटर कालेज से हाईस्कूल व रामदेव जनता इंटर कालेज कटेहरी से इंटरमीडिएट द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाले विजय ने डा अशोक स्मारक महाविद्यालय अकबरपुर से बीएससी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया था।
विजय के बड़े भाई अजय यादव भी मेडिकल परीक्षा में अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जबकि छोटा भाई धनंजय यादव कक्षा ग्यारहवीं का छात्र है। बहन सविता यादव बीए तृतीय वर्ष तथा विस्मिता यादव ग्यारहवीं में अध्यनरत है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है।