फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The elderly will not have to run around for life certificate

Ambedkar Nagar News: जीवन प्रमाणपत्र के लिए बुजुर्गाें को नहीं पड़ेगा भटकना

Thu, 14 Nov 2024 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
The elderly will not have to run around for life certificate
अंबेडकरनगर। बुजुर्ग पेंशनधारकों को अब जीवन प्रमाणपत्र के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। डाक विभाग ने घर-घर जाकर प्रमाणपत्र जारी करने की व्यवस्था शुरू की है। इसका लाभ जनपद में 10,500 पेंशनधारकों को मिल सकेगा। इसके लिए पेंशनधारक को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसके बाद डाक सेवक उनके घर पहुंचकर प्रमाणपत्र जारी कर देंगे। हालांकि इसके लिए आवेदक को 70 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

हर वर्ष नवंबर माह में कोषागार में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीवन प्रमाण पत्र देने के लिए दौड़ लगाना पड़ता है। इसको देखकर डाकघर ने घर पर ही यह सेवा देने की शुरूआत की है। प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करते ही डाक सेवक व डाकिया पेंशनधारकों के घर पहुंचकर उन्हें इसकी सुविधा देंगे। हालांकि, इसके लिए 70 रुपये का शुल्क उन्हें भुगतान करना होगा। यह सुविधा शहर प्रधान डाकघर अकबरपुर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के उप डाकघर व शाखा डाकघरों में भी मिलेगी।
विज्ञापन

सरकारी विभागों की नौकरी से सेवानिवृत्ति के बाद बुजुर्गों को पेंशन के लिए प्रत्येक वर्ष कोषागार में जीवन प्रमाण पत्र देना होता है। शहर से लेकर दूरस्थ क्षेत्र के बुजुर्गों को जिला मुख्यालय की दौर लगानी पड़ती थी। लेकिन, डाक विभाग व विभागीय इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से पेंशनधारकों को घर बैठे ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा दी जा रही है। हालांकि, यह सुविधा पिछले तीन वर्षों से जारी है, लेकिन बड़ी संख्या में पेंशनधारकों को इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे में वह कोषागार का चक्कर लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि पेंशनधारकों को विभाग की ओर से सुविधा दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने वालों के यहां डाकिया और डाक सेवक पहुंचकर उन्हें प्रमाणपत्र जारी करा देंगे। पेंशनधारक विभागीय वेबसाइट www.ippbonline.com पर जीवन प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।


करना होगा आवेदन
सेवानिवृत्त कर्मचारियोंं को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन मिलने के बाद डाकिया व डाक सेवक घर पर पहुंचकर उन्हें प्रमाणपत्र जारी करा देते हैं। इसके लिए 70 रुपये का शुल्क देना होता है।
नूतन सिंह, पोस्टमास्टर प्रधानडाकघर अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed