फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The Economic Offences Branch team reached Kudia Chituna village

Ambedkar Nagar News: कुड़िया चितौना गांव पहुंची आर्थिक अपराध शाखा की टीम

Thu, 18 Dec 2025 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The Economic Offences Branch team reached Kudia Chituna village
अंबेडकरनगर। लखनऊ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम बृहस्पतिवार को जिले में पहुंची। इस बीच टीम ने कुड़िया चितौना गांव में एक पूर्व आबकारी अधिकारी से जुड़े संस्थानों को खंगाला। टीम सबसे पहले अकबरपुर कोतवाली पहुंची, जहां से एक महिला एवं एक पुरुष सिपाही को साथ लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


टीम ने गांव पहुंचकर एक पूर्व अधिकारी के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। सूत्रों के अनुसार आय से अधिक संपत्ति मामले में जिस व्यक्ति की तलाश थी, वह गांव में नहीं मिला। बताया जा रहा है कि कार्रवाई की आहट पाकर वह किसी दूसरे प्रदेश चला गया है। गांव के बाद टीम नगर क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी पहुंची। वहां संबंधित दस्तावेज व गतिविधियों के बारे में पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। इसके बाद टीम लखनऊ की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पूरा प्रकरण आबकारी विभाग के एक सेवानिवृत्त अधिकारी से जुड़ा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। टीम ने स्थानीय पुलिस से सिर्फ फोर्स की मांग की थी। इसके अलावा अन्य कोई जानकारी साझा नहीं की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नीतीश तिवारी ने बताया कि टीम की जनपद में मौजूदगी को गोपनीय रखा गया था। इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed