फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The dug up roads are not repaired, garbage is not collected from homes

Ambedkar Nagar News: खोदी गई सड़कों की नहीं हुई मरम्मत, घर से नहीं उठाया जाता कूड़ा

Fri, 17 Jan 2025 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 17 Jan 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
The dug up roads are not repaired, garbage is not collected from homes
ग्राम चौपाल के दौरान जानकारी लेते अफसर व अन्य लोग।
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। गांव की समस्या का गांव में ही समाधान कराने के उद्देश्य से हर ब्लॉक की दो-दो ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया गया। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने विकासखंड जहांगीरगंज के दुबौली गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान कराया।
विज्ञापन

सीडीओ ने सबसे पहले पीएम आवास प्लस सर्वे की प्रगति के बारे में ग्रामीणों से फीडबैक लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सर्वे के बारे में जानकारी नहीं है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही एप के माध्यम से स्वयं आवेदन करने के बारे में बताया। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने का मुद्दा उठाया तो सीडीओ ने जल निगम के कर्मचारियों को फटकार लगाई। बीडीओ को खोदी गई सड़कों के सापेक्ष दुरुस्त की गईं सड़कों का ब्योरा प्रस्तुत करने को कहा। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन न होने पर भी नाराजगी जताई, जिस पर सचिव ने शीघ्र प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन

हैंडपंप मरम्मत के नाम पर रुपये निकाले जाने की शिकायत आई तो सीडीओ ने जांच के निर्देश दिए। ग्रामीण विनोद कुमार ने मां की मृत्यु के तीन वर्ष बाद भी वरासत न होने की शिकायत की, जिस पर संबंधित लेखपाल को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद सीडीओ ने ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया। अभिलेखों की जांच में पाया कि विभिन्न मद में प्राप्त बजट के सापेक्ष खर्च कम हुआ है। इस पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए तैयार होने वाली कार्ययोजना में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता कर स्वरोजगार की प्रगति जानी। इस मौके पर एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह, बीडीओ सतीश सिंह, एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह, समाज कल्याण चंद्रभूषण, सीडीपीओ विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed