{"_id":"678a8fb84a4617cf74006a91","slug":"the-drug-inspector-took-only-141-samples-in-nine-months-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-128033-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: औषधि निरीक्षक ने नौ माह में लिए सिर्फ 141 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: औषधि निरीक्षक ने नौ माह में लिए सिर्फ 141 नमूने
Fri, 17 Jan 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चेतावनी के बाद भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ड्रग इकाई दवाओं के नमूनों की जांच से जुड़े काम में लापरवाही बरत रही है। इसके चलते ही बीते नौ माह में संबंधित औषधि निरीक्षक द्वारा लैब जांच के लिए सिर्फ 141 दवाओं के नमूने ही जांच के लिए भेजे गए हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने कार्य संस्कृति में सुधार लाने की सख्त चेतावनी दी है। वह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एफएसडीए की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
बैठक में मौजूद सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि अप्रैल से दिसंबर 2024 तक खाद्य सुरक्षा अफसरों की टीम ने 1878 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 382 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। लैब जांच में इनमें से 171 नमूने अधोमानक, 13 असुरक्षित और 14 मिथ्याछाप के कारण रिपोर्ट में फेल हुए इस पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ 243 वाद एडीएम न्यायालय एवं 11 वाद सीजेएम न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। बताया कि एडीएम न्यायालय के आदेश पर 75 मामलों में 11.87 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही 38 विद्यालयों एवं 62 अन्य स्थानों पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेट्री एवं कैंप के माध्यम से जागरूक किया गया। बैठक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।