{"_id":"685594597c248189e90383d0","slug":"the-district-slipped-to-16th-place-in-the-ranking-of-cm-dashboard-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-137007-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग में 16वें स्थान पर फिसला जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग में 16वें स्थान पर फिसला जिला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सीएम डैशबोर्ड की हुई रैंकिंग में मई में जिले को जिले को 16वां स्थान मिला है, जबकि अप्रैल में अंबेडकरनगर दूसरे स्थान पर था। इसको लेकर बृहस्पतिवार देर शाम डीएम अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास विभाग की समीक्षा की। कई विभागों की खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान डीएम ने विकास से संबंधित विभाग समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, महिला कल्याण, मत्स्य, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायती राज, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, श्रम विभाग, कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग व अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सहित अन्य विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने बैठक में मौजूद अधिकारियों से कहा कि जन सामान्य की समस्याओं का समय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही उसे विभागीय पोर्टल पर फीड कराएं।
जिले की खराब प्रगति पर उन्होंने इसके सुधार के साथ ही लक्ष्य के अनुरूप प्राप्ति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति करने वाले विभागों को रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान दौरान सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, पीडी अनिल कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ अश्विनी कुमार सिंह ,डीपीआरओ, जिला अर्थ एवं सांख्यिकीय अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता बिजली, डीएमओ व डीसी एमडीएम का वेतन रोका
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान सबसे फिसड्डी विभागों के अफसरों को डीएम अनुपम शुक्ला ने जमकर फटकार लगाई। मई माह में बिजली विभाग ने फीडिंग में जमकर लापरवाही बरती। इसके चलते सबसे खराब रैंकिंग बिजली विभाग की ही रही। इसका असर पूरे जिले की रैंकिंग पर भी पड़ा। डीएम ने अधीक्षण अभियंता (विद्युत) राजकुमार त्रिपाठी का वेतन रोक दिया है। वहीं, मदरसों में एमडीएम का ब्योरा फीड न होने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (डीएमओ) छोटेलाल और जिला समन्वयक एमडीएम का भी वेतन रोकने का आदेश दिया है। डीएम ने सभी विभागों को सीएम डैशबोर्ड पर समय से फीडिंग करने के सख्त निर्देश दिए हैं।