फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The development projects were thoroughly reviewed by the Chairman

विकास परियोजनाओं की सभापति ने की गहनता से समीक्षा

Fri, 01 Oct 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The development projects were thoroughly reviewed by the Chairman
अंबेडकरनगर सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश विधान मंडल दल अध्यक्ष को सलामी देते पुलिसकर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश विधान मंडल सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति सभापति का शुक्रवार को जनपद दौरे पर पहुंचे। बसखारी रोड स्थित सर्किट हाउस पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। डीएम सैमुअल पॉल एन के अलावा सीडीओ घनश्याम मीणा, एमएमलसी हीरालाल यादव, विधायक टांडा संजू देवी आदि मौजूद रहीं। अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन

सभापति रामचंद्र यादव शुक्रवार को जिले में समिति के अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे। सभापति ने जिले में चल रही सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। जनपद में कार्यरत निगम उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड, निर्माण खंड उत्तर प्रदेश जल निगम, उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम लिमिटेड, यूपी स्टेट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद, उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड, राजकीय निर्माण निगम, सीएंड डीएस यूनिट प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था द्वारा लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि परियोजनाओं को जल्द पूरा कराकर हैंडओवर कराने को कहा। साथ ही साथ अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जाए। बैठक में विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव, विधायक संजू देवी, डीएम सैमुअल पॉल एन, मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, अपर जिला अधिकारी अशोक कुमार कनौजिया, अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय आदि मौजूद रहे। इससे पहले सभापति के पहुंचने पर अधिकारियों ने स्वागत किया, और पुलिसकर्मियों ने सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed