फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The dead body of the villager was found hanging on the tree

फंदे से पेड़ पर लटकता मिला ग्रामीण का शव

Sun, 01 Nov 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the villager was found hanging on the tree
बसखारी। थाना क्षेत्र हंसवर के भूलेपुर गांव के पास बगीचे में रविवार सुबह ससुराल में रह रहे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर हंसवर पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र के हंसवापुर निवासी छैलबिहारी (38) पुत्र फिरतू हंसवर थाना क्षेत्र के भूलेपुर गांव स्थित ससुराल में रहता था। बताया जाता है कि छैल बिहारी शराब का सेवन करता था। इससे आये दिन परिवार में कलह होती रहती थी। शनिवार शाम छैलबिहारी शराब पीकर घर में विवाद कर सो गया। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार भोर में उठा तो फिर पत्नी व बेटे से विवाद कर मारपीट भी की। इसके बाद खेत में जाने की बात कह कर घर से निकल पड़ा।
विज्ञापन

लगभग आठ बजे गांव वालों ने बगीचे में पेड़ से छैल बिहारी का शव लटकता हुआ देखा। इसके बाद इसकी सूचना उसके परिवारीजनों को दी। शव लटकने की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई। मौके पर आसपास के गांव से भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर उपनिरीक्षक सुरेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed