{"_id":"6820b0952963ac438a0559b2","slug":"the-day-after-the-wedding-there-was-a-fierce-fight-between-relatives-six-people-were-injured-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-134463-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शादी के अगले दिन रिश्तेदारों में जमकर चले डंडे, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शादी के अगले दिन रिश्तेदारों में जमकर चले डंडे, छह लोग घायल
Sun, 11 May 2025 07:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 11 May 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी के रुदऊपुर में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। एक ओर जहां शादी के अगले दिन दुल्हन सहित परिवार के लोगों से मारपीट व गहने गिराने की बात कही गई है, वहीं दूसरे पक्ष ने भी पिटाई व गाली-गलौज की शिकायत दी है।
झपसीराम ने शिकायती पत्र में बताया कि बेटे अवधेश की शादी आठ मई को हुई थी। अगले दिन सुबह जब परिवार के लोग घर पर थे, तभी पट्टीदार गंगाराम, शत्रुघ्न और सूरज लाठी-डंडे से लैस होकर घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर अवधेश, सीमा, शिवकुमारी और अंशु को भी मारा गया। घर में दौड़ाकर पीटा गया। इस दौरान शादी में मिली सोने की चेन, दो अंगूठी व घड़ी गायब हो गई।
गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर विपक्षी चले गए। वहीं, शत्रुघ्न की पत्नी वंदना ने शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे झपसीराम, अवधेश, मुकेश और रमाशंकर ने पुरानी रंजिश के चलते उसे गाली दी और विरोध करने पर डंडे व घूंसे से मारपीट की। मारपीट में उसे हाथ व चेहरे पर चोटें आईं। थाना प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।