फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The court employees sounded the call for a protest

Ambedkar Nagar News: न्यायालय कर्मचारियों ने आंदोलन का बिगुल फूंका

Wed, 02 Sep 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The court employees sounded the call for a protest
अंबेडकरनगर। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को जिला शाखा की आमसभा आयोजित की गई। प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में शासन स्तर पर लंबित कर्मचारी हितों से जुड़े मामलों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय की मांग उठाई गई। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से लंबित मामलों में एक माह के भीतर कार्रवाई के निर्देश जारी करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

संघ के शाखा अध्यक्ष जगदीश वर्मा ने बताया कि वर्ष 2021 और 2022 से लंबित जिला न्यायालय सेवा नियमावली संशोधन, संविदा कर्मियों के वेतन में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत वृद्धि और नियमितीकरण, जनपद न्यायालयों में समाप्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद का पुर्नसजृन व प्रशासनिक अधिकारी के ग्रेड वेतन 4600 वाले पद को राजपत्रित दर्जा देने की मांग लंबे समय से लंबित है। इसके अलावा मकान किराया भत्ता की दरों के पुनरीक्षण की मांग भी उठाई गई। शाखा सचिव वीरेश प्रताप सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को सदर विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन, दो अक्टूबर को तिरंगा यात्रा और 10 अक्तूबर को मुख्यमंत्री व उच्च न्यायालय को पत्र भेजकर मांगों पर शीघ्र निर्णय का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो 25 अक्तूबर को प्रदेशभर के जनपद न्यायालय कर्मचारी लखनऊ पहुंचकर सत्याग्रह करेंगे। सभा में अशोक कुमार ओझा, शिव कुमार, जनार्दन पांडेय, अमृत लाल, राकेश कुमार मिश्र, ओमकेश पांडेय, निखिल वर्मा, सुभाष चंद्र वर्मा, रोहित गुप्ता, श्याम सुंदर समेत संगठन के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और न्यायिक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed