फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The cooperation of the princes is necessary for 100% vaccination

शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रधानों का सहयोग जरूरी

Sat, 26 Jun 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The cooperation of the princes is necessary for 100% vaccination
अंबेडकरनगर। कोरोना महामारी से निपटने के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण बहुत जरूरी है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधानों का सक्रिय सहयोग बहुत जरूरी है। यह आह्वान सीडीओ घनश्याम मीणा ने किया। वह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने बीते दिनों आयोजित कैंप में बेहतर योगदान देने वाले 39 ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया। साथ ही अपील भी कि आगामी 28 व 29 जून को लगने वालें कैंप से पहले भी टीकाकरण को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित कराए ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर में टीका लगवाने आ सके।
विज्ञापन

कोरोना महामारी पर प्रभावी रोक लगाने को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। इस अभियान को और प्रभावी स्तर पर संचालित कराए जाने को लेकर सीडीओ की मौजूदगी में ग्राम प्रधानों की एक बैठक हुई। सीडीओ ने सभी 9 विकास खंडों से आए 72 ग्राम प्रधानों को इस कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाने को किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने ग्राम प्रधानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर 28 व 29 जून को आयोजित होने वाले कैंप को पूरी तरह सफल बनाए। जिन ग्राम पंचायतों में 100 नागरिकों से अधिक का वैक्सीनेशन होगा, वहां के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed