{"_id":"654fbfa0872dc1a1a10e9ce6","slug":"the-city-immersed-in-the-joy-of-diwali-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-6258-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दीपावली के उल्लास में डूबा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दीपावली के उल्लास में डूबा शहर
Sat, 11 Nov 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पूरे जनपद में दीपावली पर्व की उल्लास है। शनिवार को शाम होते ही शहर से लेकर गांव तक का कोना कोना रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो उठा। आतिशबाजी के दौर के साथ ही दीपोत्सव से एक दिन पहले लोग एक-दूसरे को बधाई देते दिखे। कई घरों में मिट्टी से बने दीपकों भी जगमग किए गए।
धनतेरस पर खरीदारी की चकाचौंध के बाद शनिवार को बारी थी आकर्षक साज सजावट की। छोटी दीपावली की शुरुआत के चलते घरों से लेकर प्रतिष्ठानों को बेहतर ढंग से सजाया गया। इसकी तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थीं। जो लोग धनतेरस पर बिजली की झालर नहीं लगा पाए थे, उन्हाेंने यह काम शनिवार को पूरा किया। इन सबके बीच शाम होते ही सभी शहरी क्षेत्र आकर्षक ढंग से जगमग हो गए।
सरकारी भवनों से लेकर घरों व प्रतिष्ठानों से निकलने वाली रोशनी आकर्षण का केंद्र रही। शाम को घरों व दुकानों पर पूजा के साथ ही दीपक लगाए गए। घर, परिवार व समाज की प्रगति की दुआएं भी मांगी गईं। बड़े शहरी क्षेत्रों के अलावा कस्बों, बाजारों व गांवों का भी यही हाल रहा। रंग बिरंगी रोशनी व सजावट के बीच जगह जगह आतिशबाजी का भी दौर देखने को मिला। कहीं युवाओं ने अकेले पटाखे दागे तो कहीं परिवार के साथ फुलझड़ी जलाई।
विज्ञापन
कई जगह मिष्ठान वितरण का दौर चला। एक दूसरे को पर्व की बधाई भी दी गई। रविवार को बड़ी दीपावली मनाए जाने की तैयारी युवाओं ने खास ढंग से की है। इसके लिए बड़ी तादाद में पटाखे खरीदे हैं।