{"_id":"6470f13085609f989d072f96","slug":"the-city-government-was-taking-oath-the-locality-was-getting-drowned-ambedkar-nagar-news-c-13-1-256344-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शपथ ले रही थी शहर की सरकार, जलमग्न हो रहा था मोहल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शपथ ले रही थी शहर की सरकार, जलमग्न हो रहा था मोहल्ला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पहली ही तेज बारिश ने शहरी क्षेत्रों की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। जिले के छह नगर निकायों में जब शहर की सरकार शपथ ले रही थी उसी समय बारिश ने नगरीय जल निकासी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया। जलालपुर नगर के कई मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को पानी के बीच से गुजरने के लिए विवश होना पड़ा। बारिश थमने के घंटों बाद भी जलभराव बना रहा। अकबरपुर, टांडा व अन्य शहरी क्षेत्रों में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
शुक्रवार को एक तरफ शहर की सरकार शपथ ले रही थी तो दूसरी तरफ कई मोहल्ले तेज बारिश से जलमग्न हो रहे थे। दोपहर करीब शुरू हुई तेज बारिश ने नगरीय क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था को लेकर बरती गई लापरवाही की पूरी पोल खोलकर रख दी। जलालपुर नगर के जफराबाद व उसमापुर मोहल्ले की स्थिति सबसे खराब दिखी। मोहल्ले की कई सड़कों पर पानी जमा हो गया। नाले का कीचड़ भी सड़क पर बहने लगा। इससे दुर्गंध के साथ ही जलभराव के संकट ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया।
जलालपुर में लोगों को पानी से होकर आवागमन को विवश होना पड़ा। अकबरपुर नगर के अकबरपुर रोडवेज क्षेत्र, शहजादपुर सब्जी मंडी व अयोध्या मार्ग स्थित बनगांव मोड़ के पास आदि स्थानों पर लोगों को जलभराव से मुश्किल हुई। दोस्तपुर रोड पर मां काली मंदिर के पास बनाए गए कूड़ा डंपयार्ड के पास स्थिति काफी खराब हो गई। बारिश के चलते एकत्रित किए गए कूड़े से लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ा। स्थानीय दिनेश यादव, भारत, विनोद, माधव, अमित व पवन कुमार ने अविलंब कूड़ा यार्ड को हटाए जाने की मांग की। कहा कि बारिश का दौर शुरू होने पर और मुश्किल होगी। टांडा, राजेसुल्तानपुर, किछौछा, जहांगीरगंज सहित सभी नगर निकायों में लोगों को जल निकासी की बदहाल व्यवस्था से मुश्किल हुई।
विज्ञापन
बारिश से किसान खुश
बारिश से एक तरफ जहां कड़ी गर्मी से लोगों को निजात मिली तो वहीं किसानों को फायदा हुआ। मेंथा व गन्ना आदि से जुड़े किसानों को इस बारिश ने फायदा पहुंचाया है। दोनों फसलों की सिंचाई संबंधी जो जरूरत थी, वह इस बारिश से पूरी हो गई।