{"_id":"6872929009bb251b3a01ccb3","slug":"the-city-and-100-villages-lost-power-for-four-hours-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-138452-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चार घंटे गुल रही शहर और 100 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चार घंटे गुल रही शहर और 100 गांवों की बिजली
विज्ञापन
बैरमपुर बरवा गांव के निकट तार पर लटकी पेड़ की डाल। संवाद
अंबेडकरनगर। बिजली के तार पर पेड़ की डाल गिरने से शनिवार को अकबरपुर और 100 गांवों की बिजली करीब तीन घंटे तक गुल रही। अचानक बिजली आपूर्ति ठन होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
कोटवा महमदपुर पावर हाउस से बैरमपुर बरवां बिजली घर के शहरी क्षेत्र से मीरानपुर, मिर्जापुर, बनगांव मार्ग, इंद्रलोक समेत एक दर्जन मोहल्ले को बिजली आपूर्ति होती है। इसके अलावा शिवबाबा, कटेहरी, महरुआ के नसीरपुर, मंशापूर, पटवना, रामनगर कर्री, भीटी के समंथा, टेमा गोविंदापुर, चंदापुर, समरसिंहपुर, थरियाकला, सया, सेनपुर, दुल्लापुर समेत 100 से अधिक को बिजली आपूर्ति दी जाती है।
शनिवार शाम चार बजे के करीब बैरमपुर बरवां से गुजरी 33 हजार वोल्ट बिजली लाइन पर पेड़ की डाल गिर गई। जिसके बाद एक लाख से अधिक आबादी की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हो उठे। देर शात तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी। वहीं महरुआ क्षेत्र के 20 गांवों की बिजली आपूर्ति शनिवार भोर तेज आंधी के कारण फॉल्ट आने से बाधित हो गई। सुबह नौ बजे बिजलीकर्मियों ने फाॅल्ट को खोजकर उसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन
इसके बाद भी पूरे दिन ट्रिपिंग उपभोक्ता हलकान रहे। जलालपुर, राजेसुल्तानपुर के अलावा टांडा में भी पूरे दिन बिजली कटौती का दौर जारी रहने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। अधीक्षण अभियंता राजकुमार त्रिपाठी ने बताया की पेड़ की डाल को काटकर हटवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है। ओवरलोडिंग के चलते ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है।