फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The children's heads were crushed with heavy stones

Ambedkar Nagar News: भारी पत्थर से कुचले गए थे बच्चों के सिर

Sun, 03 May 2026 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The children's heads were crushed with heavy stones
महरुआ के कसड़ा गांव में रविवार को चारों बच्चों के शव देख रोती महिलाएं। संवाद
अंबेडकरनगर। चारों बच्चों की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट हत्या को अंजाम देने के लिए की गई बर्बरता को बयां कर रही है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम शुरू हुए तो डॉक्टरों के भी रोंगटे खड़े हो गए। चारों बच्चों के सिर पर चौड़े मुंह वाले सिलबट्टे या भारी पत्थर से ताबड़तार प्रहार किए गए थे, जिसकी वजह से बच्चों के सिर की हड्डियां टूट गई थीं। इतना ही उन्होंने तीव्र असर वाले जहरीले पदार्थ का सेवन भी कराया गया था, इसकी पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

चार बच्चों शफीक, सऊद, उमर और बयान उर्फ सादिया के पोस्टमार्टम के लिए डॉ. नूर अहमद, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव व डॉ. पवनवी देव का पैनल बनाया गया। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई। सबसे पहले सुबह करीब छह बजे सादिया का पोस्टमार्टम शुरू किया गया। उसके सिर से लगातार रक्तस्राव हो रहा था। पत्थर या सिलबट्टे से सिर के दाहिनी ओर तीन से चार बार तेज प्रहार किए गए थे। इससे स्कल (कपाल) की हड्डियां टूट चुकी थीं।
विज्ञापन

इसी तरह शफीक, सऊद और उमर के सिर पर भी प्रहार किए गए थे। चारों बच्चों की हत्या को शुक्रवार रात 12 से एक बजे के बीच में अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। बच्चों को रात के खाने में जहरीला पदार्थ दिए जाने की भी पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि बच्चों के बेहोश होने के बाद इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भारी पत्थर जैसी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed