फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The chants of Har Har Mahadev resonated in the weekly fair.

Ambedkar Nagar News: साप्ताहिक मेले में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Mon, 23 Mar 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 23 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The chants of Har Har Mahadev resonated in the weekly fair.
कटेहरी के ​शिवबाबा धाम में सोमवार को साप्ताहिक मेले के दौरान दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रद्धालु।
कटेहरी। क्षेत्र के शिवबाबा धाम परिसर में सोमवार को साप्ताहिक मेले का आयोजन हुआ। सुबह आरती के साथ ही मंदिर में दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो गया।
विज्ञापन

मंदिर में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते नजर आए। लोग अपने साथ नारियल, कलश, पुष्प-माला और प्रसाद लेकर पहुंचे। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते दिखे। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। दर्शन-पूजन के साथ मंदिर के बाहर लगा मेला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। यहां खिलौनों, प्रसाद, मिठाइयों और घरेलू सामान की दुकानें सजी रहीं। बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की, जबकि परिवारों ने मिठाई और जरूरत की चीजें खरीदीं। श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed