फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The capacity of 30 transformers will be increased in Akbarpur

अकबरपुर में बढ़ाई जाएगी 30 ट्रांसफार्मरों की क्षमता

Sun, 01 May 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The capacity of 30 transformers will be increased in Akbarpur
अंबेडकरनगर। बिजली आपूर्ति सुधार के लिए महकमे ने तमाम जरूरी नए प्रबंध तय किए हैं। इसमें जिला मुख्यालय के 30 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ायी जाएगी। इसके साथ ही जाफरगंज के ओवरलोड चल रहे टिकरी फीडर को अलग कर नये फीडर से एक-दो दिन में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति देने की तैयारी है। साथ ही महरुआ तक जाने वाली विद्युत लाइन में सुधार के जरूरी कार्य अगले एक पखवाड़े में पूरे कर लिए जाएंगे। इसका लाभ विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

मरैला उपकेंद्र के ओवरलोड गौरा फीडर को अलग कर अंडरलोड चल रहे पीरपुर फीडर से जोड़ा जायेगा। इसके लिए नई लाइन तैयार करने का कार्य भी अगले 10 दिन में पूरा हो जाने की उम्मीद है। यह जानकारी अधिशाषी अभियंता विद्युत वीके पटेल ने दी। बताया कि विद्युत आपूर्ति वितरण प्रबंध को बेहतर करने के लिए लगातार काम किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय पर विभिन्न क्षमता के 30 ट्रांसफार्मरों को उच्चीकृत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे लो वोल्टेज के साथ ही ट्रांसफार्मरों के जलने व बिगड़ने की दिक्कत से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। जाफरगंज में ओवरलोड चल रहे टिकरी फीडर को अलग कर नया फीडर बन गया है। नई लाइन के लिए दो खंभे लगाने व तार खींचने का काम बाकी है। नए फीडर को ऊर्जीकृत करने की तैयारी की जा रही है। अगले एक से दो दिन में नए फीडर से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसका लाभ मालीपुर के निकट से लेकर धवरुआ बाजार आदि की लगभग 25 हजार आबादी को मिलेगा। टिकरी फीडर के उपभोक्ता भी राहत महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जिला मुख्यालय को आपूर्ति करने वाले मरैला उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र का गौरा फीडर ओवरलोड चल रहा है। यहां के कुछ उपभोक्ताओं को पीरपुर फीडर से जोड़ने के लिए 63 खंभों की नई लाइन तैयार की जा रही है। 18 खंभे लगने बाकी हैं। अगले 10 दिन में नई लाइन से उपभोक्ताओं को जोड़कर गौरा फीडर पर ओवरलोड का संकट दूर कर दिया जाएगा।

132 केवी सब स्टेशन से महरुआ बिजली घर को जाने वाली लाइन को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस लाइन पर खंभे पहले दूर-दूर लगाए गए थे। इससे आपूर्ति में कुछ व्यवधान हो रहा था। अब 63 नए खंभे लग रहे हैं। यह कार्य एक पखवाड़े में पूरा हो जाएगा। इससे महरुआ बाजार समेत भीटी व आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति में काफी सुधार होगा। यहां लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र में तार बदला जाना बाकी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed