{"_id":"64402851159564911107e6b3","slug":"the-businessman-got-a-loss-of-53-thousand-ambedkar-nagar-news-c-13-1-192167-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: व्यवसायी को लगी 53 हजार की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: व्यवसायी को लगी 53 हजार की चपत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहजादपुर ससुराल आए चप्पल जूता व्यवसायी के तीन खातों से साइबर ठगों ने पल भर में 52,900 रुपये उड़ा दिए। एक के बाद एक मोबाइल पर बैलेंस कटने का एसएमएस पहुंचा तो व्यापारी हड़बड़ा गया। तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के साथ ही अकबरपुर कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के शेख जाफर निवासी मोहम्मद फैय्याज मुंबई में रहकर चप्पल जूता का व्यापार करते हैं। दो दिन पहले वह शहजादपुर स्थित अपनी ससुराल आए थे। ननिहाल में ही उनके बच्चे रहते हैं। बुधवार दोपहर बाद करीब 2 बजे उनके मोबाइल पर एक कुरियर कंपनी का फोन आया। उन्होंने बात की और पूछी गई कुछ जानकारी देने के बाद फोन रख दिया।
इसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एसएमएस आया कि बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक शाखा अयोध्या के खाते से 21 हजार रुपये कट गए हैं। वह कुछ समझ पाते कि इसी बीच दो और एसएमएस आ गए। इसमें एसबीआई अयोध्या के बैंक खाते से 1900 रुपये व मुंबई स्थित एक्सिस बैंक शाखा से 30 हजार रुपये कटने की जानकारी मिली। इससे वह सन्न रह गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है। छानबीन कर केस दर्ज किया जाएगा।