फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The bride and groom clashed for speaking abusive language, six injured

अभद्र भाषा बोलने पर भिड़े बराती व घराती, छह घायल

Mon, 07 Jun 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
The bride and groom clashed for speaking abusive language, six injured
बसखारी। थाना क्षेत्र के खसरोपुर गांव में रविवार की शाम शादी समारोह के दौरान अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने से बराती व घराती भिड़ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इससे दोनों पक्ष के छह लोगों को चोटें आ गईं। वहीं विवाद से नाराज दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया और बारात लेकर वापस चला गया। हालांकि दुल्हन के भाई ने विवाद का कारण दहेज में बाइक मांगने को लेकर बताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाई। थाने में सुलह के बाद दोनों पक्ष शादी को राजी हो गए। इसके बाद विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के खसरोपुर गांव निवासी जयराम ने अपनी पुत्री की शादी जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के सुतहरपारा निवासी प्रवेश से तय की थी। तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार की शाम बरात भी आ गई। सब कुछ सामान्य तौर पर चला रहा था। बताया जाता है कि खाना खाने के दौरान बरात पक्ष के कुछ लोगों की ओर से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाने लगा। जब घराती पक्ष के लोगों ने इस पर ऐतराज जताया तो मामला और बढ़ गया।
विज्ञापन

देखते ही देखते बरातियों व घरातियों में मारपीट होेने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई बराती मौके से भाग खड़े हुए। लगभग आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। उधर, मारपीट से नाराज दूल्हे ने शादी से इन्कार कर दिया और बरात लेकर वापस चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के कई लोगों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सोमवार को थाने में हुई मान मनौव्वल के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। समझौते के बाद पुलिस ने बगैर कार्रवाई किए ही थाने लाए गए लोगों को छोड़ दिया। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों ने किसी तरह का केस दर्ज नहीं कराया है। सुलह समझौते के आधार पर दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed