{"_id":"687fd9f11c0cab6b960ac1dc","slug":"the-body-was-found-soaked-in-blood-behind-the-house-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-139072-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: घर के पीछे खून से लथपथ मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: घर के पीछे खून से लथपथ मिला शव
Wed, 23 Jul 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर के आजाद नगर मोहल्ले में सोमवार शाम अनुज कन्नौजिया (24) का शव उसके घर के पीछे ही खून से लथपथ मिला। करीब पांच बजे बकरी चराने गए युवक ने शव पड़ा देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इब्राहिमपुर थाने को सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि अनुज कन्नौजिया दसवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुका था और पिछले कुछ वर्षों से घर पर ही रह रहा था। पिता ध्रुपराज कन्नौजिया और तीन बड़े भाई सुरेंद्र, सूबेदार व अर्जुन कन्नौजिया मुंबई में काम करते हैं और वहीं रहते हैं। मृतक की मां राजकुमारी लगभग पांच दिन पूर्व मायके गई थीं। ऐसे में अनुज घर पर अकेला था। घटना की सूचना अजय मोदी ने मुंबई में रह रहे परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन यहां पहुंचे। परिजनों का कहना है कि अनुज की किसी से कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी। उससे आखिरी बार कई दिन पूर्व बात हुई थी। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय पे बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल छत से गिरकर मौत की आशंका है।