{"_id":"6144d6fb8ebc3e1ef054f7a0","slug":"the-body-of-the-contract-driver-who-came-out-on-duty-was-found-ambedkar-nagar-news-lko5960216173","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी कर निकले संविदा चालक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी कर निकले संविदा चालक का मिला शव
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तीन दिन पूर्व ड्यूटी कर बाइक से निकले युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव शुक्रवार सुबह अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत पुराने तहसील तिराहा के निकट तमसा नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक जिला उद्यान कार्यालय पर संविदा पर चालक के पद पर तैनात था। इस बीच जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में सीओ सदर ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही परिवारीजनों से मुलाकात कर जरूरी जानकारी हासिल की। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
शुक्रवार सुबह अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहे के निकट तमसा नदी के किनारे की तरफ गए लोगों ने हनुमान मंदिर के निकट एक युवक का शव औंधा पड़ा देखा। इसकी जानकारी पुलिस को देने के बाद अकबरपुर कोतवाली की टीम तहसीलदार अकबरपुर जेपी यादव व कोतवाल अमित कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंची। शव की तलाशी के दौरान मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत मिर्जापुर निवासी मुकेश मिश्र (35) पुत्र दीनानाथ के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर अशोक कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौके जायजा लिया।
कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि मुकेश जिला उद्यान कार्यालय में संविदा पर चालक के पद पर तैनात था। गत 14 सितंबर को वह ड्यूटी के बाद बाइक से घर के लिए निकला था। जब देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा, तो परिवारीजनों को चिंता सताने लगी। काफी तलाश के बाद भी जब कुछ पता नहीं चल सका, तो परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले में छानबीन भी शुरू कर दी थी। इस बीच लापता युवक का शव शुक्रवार को तमसा नदी के किनारे मिला।