{"_id":"681f87d0c2b90671fa08c934","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-sari-noose-in-the-room-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-134454-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव
Sat, 10 May 2025 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 10 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
ओंकार फाइल फोटो
अंबेडकरनगर। अलीगंज के बिहरा गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बिहरा गांव के ओंकार (32 वर्ष) पेशे से वीडियोग्राफर थे।
उनकी शादी वर्ष 2018 में पूजा से हुई थी। इनकी दो वर्ष की एक बेटी आरोही भी है। शुक्रवार रात ओमकार अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी के साथ घर पर ही था। रात में सभी ने भोजन किया, जिसके बाद सभी लोग सो गए थे। सुबह जब पत्नी पूजा नींद से जागी तो उसने ओंकार को साड़ी के फंदे से लटका देखा। यह देख वह घबरा गईं। शोर सुनकर भाई केशवराम और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं हैं।