फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of a teenager missing for two days was found in a pond

Ambedkar Nagar News: दो दिन से लापता किशोरी का शव तालाब में मिला

Sun, 08 Dec 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 08 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
The body of a teenager missing for two days was found in a pond
अंबेडकरनगर। दो दिन पूर्व घर से स्कूल के लिए निकली किशोरी का शव रविवार को कंपोजिट विद्यालय बेवाना के निकट स्थित तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

बेवाना थाना क्षेत्र के होरिलपुर गांव निवासी मनीराम की 14 वर्षीय पुत्री वर्षा एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। छह दिसंबर को वह सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली। शाम को वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह थाने पहुंचकर परिजनों ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

इसी बीच शाम पांच बजे करीब कंपोजिट विद्यालय के निकट स्थित मैदान पर कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद एक व्यक्ति के निजी तालाब किनारे जा पहुंची। गेंद लेने पहुंचा युवक तालाब में शव उतराता देख चीख पड़ा। कुछ देर में ही वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया। एक युवक ने उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस ने गांव के प्रधान पवन उपाध्याय को घटना की जानकारी दी। बेटी का शव तालाब में मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ अकबरपुर देवेंद्र कुमार मौर्य ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल से तीन किलोमीटर दूर मिला शव
किशोरी जिस स्कूल में पढ़ती थी, वह स्थान घटना स्थल से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किशोरी के साथ कोई अनहोनी हुई है।

08जेएनडी21: कबड्डी मैच में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ी। संवाद

08जेएनडी21: कबड्डी मैच में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed