Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of a married woman was found hanging from the fan hook

Ambedkar Nagar News: पंखे के हुक से लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 07 May 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The body of a married woman was found hanging from the fan hook
चंदा (फाइल फोटो)।
सद्दरपुर। हंसवर के एकडल्ला निवासी चंदा (25) का शव बुधवार को उनकी ससुराल में पंखे के हुक के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन

टांडा के तेंदुआखास निवासी रामजग के मुताबिक उनके बेटे सोनू का विवाह 20 दिसंबर 2018 को चंदा के साथ आर्य समाज मंदिर सेक्टर एच अलीगंज लखनऊ में हुआ था। दोनों का एक पांच साल का बेटा राजा है। बेटा सोनू इन दिनों तमिलनाडु में नौकरी कर रहा है। पांच दिन पूर्व उनकी बहू मायके से आई थी।

बृहस्पतिवार की सुबह हर दिन की तरह उनकी बहू ने उनके पोते राजा को स्कूल भेजा। इसके बाद दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चली गई। दोपहर 12 बजे पत्नी बहू के कमरे में उसे बुलाने गई तो पंखे के हुक में दुपट्टे के सहारे बहू का शव लटकता देख चीख पड़ी। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed