{"_id":"69f789d0e5b12cd4bd0770d4","slug":"the-bodies-of-all-four-children-were-consigned-to-the-grave-in-a-mournful-atmosphere-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-155594-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चारों बच्चों के शवों को गमगीन माहौल में किया गया सुपुर्द-ए-खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चारों बच्चों के शवों को गमगीन माहौल में किया गया सुपुर्द-ए-खाक
विज्ञापन
महरुआ के कसड़ा गांव में रविवार को घर से करीब 400 मीटर दूर जौहर की नमाज अदा करने के बाद सुपुर्द-
- नियाज ने सऊदी से आने से किया इन्कार, बोला बच्चों के साथ लुट गया संसार
- 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी पुलिस, हत्यारोपी मां का नहीं लगा सुराग
फोटो - 15 से 19 तक
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद में शफीक, सऊद, उमर और सादिया की निर्मम हत्या के बाद शनिवार को चारों को गमगीन माहौल में पैतृक गांव महरुआ के कसड़ा गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बच्चों के ताऊ व अन्य लोगों ने चारों बच्चों का एक साथ जनाजा उठाया। पुलिस को अभी तक हत्यारोपी मां गासिया खातून का कोई सुराग नहीं मिला है। 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर रिपोर्ट खंगालने के बाद भी न तो महिला रडार से बाहर है। वहीं पिता नियाज ने सऊदी अरब से लौटने से इन्कार कर दिया।फिलहाल परिजन इस जघन्य हत्याकांड में अकेले महिला की भूमिका होने से इनकार कर रहे हैं।
अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद में सऊदी अरब में नौकरी करने वाले नियाज के पुत्र शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया की हथौड़े जैसी किसी भारी वस्तु से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। शनिवार को चारों बच्चों के खून से लथपथ शव घर की पहली मंजिल स्थित बेडरूम में मिले थे। कमरे की दीवारों पर खून के छींटे घटना की भयावहता को उजागर कर रहे थे। पुलिस घर में बालकनी के रास्ते दाखिल हुई तो बच्चों की मां गासिया खातून मौके पर नहीं मिली थी। इस मामले में मृतक बच्चों के बड़े ताऊ सलीम की तहरीर पर पुलिस ने महिला के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
खुलासे के लिए गठित छह टीमों ने रात में घटनास्थल के आसपास इंच-इंच जमीन की बारीकी से छानबीन की। घटनास्थल से लेकर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, लुंबिनी-दुद्धी और टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की गई, पर महिला किसी भी कैमरे में कैप्चर नहीं हुई है। सीडीआर की जांच में पता चला है कि महिला की सिर्फ अपनी बहनों व अन्य रिश्तेदारों से ही बात होती थी।
विज्ञापन
रात भर चली मशक्कत के बाद रविवार की सुबह करीब छह बजे बच्चों का पोस्टमाॅर्टम शुरू हुआ। दोपहर एक बजे चारों बच्चों के शव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैतृक गांव कसड़ा लाए गए। यहां ताऊ सलीम, मुबारक व परिवार के अन्य लोगों ने तमाम रस्में अदा की। इसके बाद चारों बच्चों का जनाजा एक साथ निकला और घर से करीब 400 मीटर दूर जोहर की नमाज अदा करने के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
शहर के सभी एटीएम की फुटेज भी खंगाली
हत्याकांड के बाद महिला गासिया खातून का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने शहर के सभी एटीएम की फुटेज को भी खंगाली शुरू की है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला ने कहीं न कहीं से रुपये जरूर निकाले होंगे।