फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The board meeting of Nagar Panchayat was postponed for the third time, development affected

Ambedkar Nagar News: तीसरी बार टली नगर पंचायत की बोर्ड बैठक, विकास प्रभावित

Sat, 10 May 2025 08:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 10 May 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
The board meeting of Nagar Panchayat was postponed for the third time, development affected
नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में शामिल सभासद। 
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सभासदों के हंगामे के बीच नगर पंचायत की बोर्ड बैठक स्थगित कर हो गई। दो माह के भीतर यह तीसरा मौका था जब बैठक का आयोजन किया था, लेकिन हर की तरह सभासदों ने पिछले वित्तीय वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा मांगने पर आपसी बहस छिड़ गई।इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति मीटिंग हॉल से बाहर निकल गए। इसके बाद बिना किसी चर्चा के अधिशासी अधिकारी ने बैठक को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत की बोर्ड बैठक दो माह के अंदर तीसरी बार शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय के मीटिंग हाल में नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति की अध्यक्षता में शुरू हुई। वहीं, पूर्व की बैठकों की तरह इस बार भी सभासदों ने एकराय से विगत 2023- 24 व 2024-25 के आय-व्यय का ब्योरा मांगना शुरू किया तो अध्यक्ष भड़क उठे। इस पर सभासद संघ के अध्यक्ष विपिन कुमार उर्फ राजू वर्मा ने विरोध जताते हुए कहा कि जब सभी सदस्य विगत एक वर्षों से आय-व्यय का ब्योरा मांग रहे हैं, तो नगर पंचायत क्यों नहीं उपलब्ध करा रहा है। इससे साफ है कि यहां भ्रष्टाचार हुआ है। बताया जाता है कि इस दौरान नाराज होकर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति बोर्ड की बैठक से बाहर निकाल कर चले गए। इसके बाद अधिशासी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया ने बैठक को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

--------------------
नाराज सभासदों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन
नगर पंचायत बोर्ड बैठक निरस्त होने के बाद सभासद सरोज मौर्य के लेटर पैड पर सभासदों की सहमत पर अधिशासी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया को ज्ञापन सौंपा है। सभासदों ने पत्र में मांग की गई कि नगर पंचायत में हो रहे विकास कार्यों के लिए आए धनराशि को किस मद में खर्च किया गया। इसके अलावा बोर्ड की बैठक में सभासदों के दिए गए प्रस्ताव पर ध्यान न देने के अलावा मनमानी का आरोप लगाया। सभासदों ने वर्ष 2023 -24 व वर्ष 2024- 25 के आय व्यय का ब्योरा मांगा गया। इस दौरान सभासद संघ के अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, रामकवल यादव, रोहित सिंह, अशोक कुमार, चंद्रकेश, चंद्रकला, सायरा बानो, अख्तरुल निशा, चंपा देवी, इसरावती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

विवादों से नगर पंचायत का पुराना नाता
नगर पंचायत चुनाव के बाद से ही विवादों के घेरे में रहा है, जहां पहले अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के आपसी टकराहट में विकास कर ठप हुए थे। वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने मध्यस्थता करते हुए दोनों लोगों के बीच आपसी बातचीत कराकर मामले को शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed