{"_id":"054c80fe5434a90d2a1b2bee48fe5586","slug":"the-bill-gave-five-thousand-without-connections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कनेक्शन थमाया पांच हजार का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कनेक्शन थमाया पांच हजार का बिल
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 23 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर में विद्युत कनेक्शन मिले मात्र 18 दिन ही हुए, लेकिन उपभोक्ताओं को 4 हजार 765 रुपये के बिल थमा दिए गए। यही नहीं पावर कॉर्पोरेशन ने एक और उपभोक्ता को भी इतनी ही धनराशि की बिल भेजा है जिसने कनेक्शन तो लिया है, लेकिन उसके घर बिजली नहीं पहुंच सकी है। इससे नाराज मालीपुर थाना अंतर्गत जगतूपुर गिलटई गांव के उपभोक्ताओं ने जलालपुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया।
आरोप है कि पावर कॉर्पोरेशन पूरी तरह मनमानी पर उतारू हो गया है। एक तरफ निशुल्क कनेक्शन दिया जाता है तो दूसरी तरफ मात्र 18 दिन बिजली का प्रयोग किए जाने के बाद 4765 रुपये विद्युत बिल भेज दिया गया। बिजली विभाग की यह मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं को मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में एसडीओ विद्युत एसएन यादव ने विद्युत बिल ठीक कराए जाने का आश्वासन देकर उपभोक्ताओं की नाराजगी दूर की।
बीती 3 फरवरी को प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल ने जनपद दौरे के दौरान जलालपुर तहसील अंतर्गत लोहिया गांव जगतूपुर गिलटई में चौपाल लगाई थी इस दौरान सात ग्रामीणों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया। इसमें गामा प्रसाद, चुल्लहुरू, चिंताराम, रामचेत, कन्हैया, बहादुर शामिल हैं। इसके अलावा इसी गांव के श्यामाचरण ने भी विद्युत कनेक्शन लिया था, लेकिन उसके घर की बिजली नहीं जोड़ी जा सकी थी। दो दिन पूर्व यह उपभोक्ता तब सन्न रह गए, जब उनके हाथ में विद्युत बिल थमाया गया। सात उपभोक्ताओं को महज 18 दिन बिजली प्रयोग किए जाने पर 4 हजार 765 रुपये का बिल दे दिया गया, जबकि उस श्यामाचरण को भी 4765 रुपये का विद्युत बिल थमा दिया गया जिसने सिर्फ कनेक्शन लिया था, लेकिन उसके घर विद्युत तार नहीं पहुंचाया जा सका था। कई अन्य उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भी गड़बड़ी थी।
विज्ञापन
बिल देखते ही उपभोक्ताओं का आक्रोश पावर कॉरपोरेशन के प्रति भड़क उठा।
मंगलवार को प्रभावित उपभोक्ताओं ने अन्य ग्रामीणों के साथ जलालपुर विद्युत उपकेंद्र के निकट पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। घेराव करते हुए पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। कहा गया कि पावर कारपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाथों में मिली बिजली का बिल लिए उपभोक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बिल मिलने पर ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही बिल में संशोधन नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। हंगामे की जानकारी मिलते ही जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उपभोक्ताओं को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में एसडीओ विद्युत एसएन यादव ने पहुंचकर बिल संशोधित किए जाने का आश्वासन दिया।