{"_id":"60ce2e2b8ebc3e2ed6627092","slug":"the-bike-was-robbed-by-attaching-a-weapon-to-the-young-man-ambedkar-nagar-news-lko5832372118","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को असलहा सटा कर लूट ली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को असलहा सटा कर लूट ली बाइक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर गांव के पास पीछे बैठे व्यक्ति ने सुनसान स्थान पर पीछे से असलहा लगाकर बाइक लूट ली। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हुई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
मामला कोतवाली क्षेत्र के मुर्गीपुर रहीमपट्टी निवासी अनूप कुमार से जुड़ा है। बताया जाता है कि 15 दिन पूर्व शादी में अनूप को बाइक मिली थी। शनिवार को सुबह वह लगभग 9 बजे अपने घर से पकड़ी बाजार के लिए बाइक से निकला था। घर से थोड़ी ही दूरी पर गांव के एक व्यक्ति ने अपने एक परिचित को साथ ले जाने के लिए बाइक पर बैठा दिया। आरोप है कि गांव से कुछ दूर जाने पर पकड़ी भोजपुर गांव के पास पीछे बैठे युवक ने उसके असलहा सटा दिया और बाइक छोड़कर भाग जाने की धमकी दी।
अनूप अचानक हुई इस घटना से घबरा गया। वह जब तक कुछ समझ पाता, तब तक युवक बाइक लेकर फरार हो गया। इसके बाद अनूप ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। टांडा कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।