फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The balcony collapsed during construction, the laborer died

निर्माण के दौरान छज्जा गिरा, मजदूर की दबकर मौत

Sat, 26 Feb 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
The balcony collapsed during construction, the laborer died
टांडा (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के बेलाहरी गांव में छज्जा निर्माण के दौरान अचानक भरभराकर ढह गया। इससे निर्माण में लगे तीन मजदूर मलबे में दब गए। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं दो श्रमिक घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र के बेलाहरी गांव में शनिवार को निर्माणाधीन मकान में छज्जे का निर्माण हो रहा था। मजदूर निर्माण में लगे हुए थे। अचानक निर्माणाधीन छज्जा भरभराकर ढह गया। इससे काम रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

लगभग आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद मलबा हटाया गया तो गौरा बुजुर्ग निवासी मजदूर लालजी (35) की मौत हो चुकी थी, जबकि इसी गांव निवासी जगदीश व उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने लालजी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया। जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed