फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The artists presented cultural program

कलाकारों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Tue, 29 Sep 2015 10:34 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
जनपद गठन के दो दशक बाद पहली बार मंगलवार को अंबेडकरनगर महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। विविधताओं से परिपूर्ण इस कार्यक्रम में जनपद वासियों की भारी भीड़ जुटी। उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगानी पड़ी।
विज्ञापन

महोत्सव की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम उजागिर पाण्डेय, अभयराज सिंह, धर्मराज वर्मा, श्रीराम वर्मा व सुमिरन वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर की। सेनानियों को आयोजन समिति अध्यक्ष प्रभात यादव, मनोज पटेल, सुधाकर गुप्त, अजीत सिंह, अहमद मेंहदी आदि शाल भेंटकर सम्मानित किया। दंतेवाड़ा व कारगिल में शहीद हुए दो सैनिकों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद लोक गायिका प्रतिमा यादव के गायन से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुुरुआत हुई। टीवी सीरियल डांस इंडिया डांस व लिटिल चैंप के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म कलाकार रजा मुराद व गीतकार अतुल सेन की प्रस्तुतियों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेडिकल कॉलेज सदरपुर के छात्र-छात्राओं ने गीत, हास्य प्रहसन व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मान्यवर कांशीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भी भव्य प्रस्तुति की। संदीप हिमेश, पूजा तिवारी, जतिन निगम, रजनीश त्रिवेदी, आरके पाठक व अनुराग आदि की प्रस्तुतियों को खूब तालियां मिलीं। मेडिकल कालेज की छात्राओं ने फैशन शो में भाग लिया।
विज्ञापन

दिल्ली के वाइब्रेशन डांस ग्रुप ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। देर सायं यश भारती पुरस्कार से सम्मानित जलालपुर के रहने वाले शायर अनवर जलालपुरी को अंबेडकरनगर रत्न से सम्मानित किया गया। फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी, समाजसेवी धर्मवीर बग्गा, साहित्यकार कोमल शास्त्री, मैराथन विजेता अरविन्द यादव व उदयभान मिश्र को अंबेडकरनगर गौरव पुरस्कार किया गया। देर रात कवि सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में डीएम विवेक, सांसद हरिओम, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नसीम खां, पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त, राकेश पाण्डेय, सपा जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी आदि ने शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed