फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The accused of attacking the Nagar Panchayat president has been arrested

Ambedkar Nagar News: नगर पंचायत अध्यक्ष पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
The accused of attacking the Nagar Panchayat president has been arrested
पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में किया चालान
विज्ञापन

जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर) नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी से अभद्रता करने व जानलेवा हमला करने के आरोपी सिंहपुर निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।

नगर पंचायत जहांगीरगंज अध्यक्ष सुनीता देवी के अनुसार शनिवार की शाम वह अपने घर पर बैठी थीं। इसी दौरान सिंहपुर निवासी रुदल ने उनके घर पर पहुंचकर गाली-गलौज की। अध्यक्ष ने रोका तो जान से मारने की धमकी देने लगा। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इस बीच पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष की सुरक्षा आदि का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed