{"_id":"cc5c30edffaa35662dc827454aa05a43","slug":"ten-acres-of-sugarcane-crop-turn-to-ash-from-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दस बीघा गन्ने की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दस बीघा गन्ने की फसल राख
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझने तक चार किसानों का लगभग दस बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो चुकी थी। आग से लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ। आग के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर गांव निवासी विनोद कुमार के गन्ने के खेत में आग लग गई। खेत से उठती आग की लपटें देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। गुहार पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। हवा के चलते आग तेजी से आगे बढने लगी और तेजी से आगे बढने लगी।
विज्ञापन
इसी बीच सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर लगभग आधा घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दस बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
इसमें विनोद का एक बीघा, अरुण कुमार का दो बीघा, राजमणि का एक बीघा, कृपाशंकर का चार बीघा, संजय का दो बीघा व विनोद का एक बीघा गन्ने की फसल शामिल है। आग में लगभग दो लाख की संपत्ति को नुकसान हुआ है।