{"_id":"681f663a41b1e2f7c70893cd","slug":"temperatures-are-constantly-rising-hot-winds-are-troubling-people-ambedkar-nagar-news-c-13-1-knp1080-1196771-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: लगातार बढ़ रहा तापमान, गर्म हवा के थपेड़े कर रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: लगातार बढ़ रहा तापमान, गर्म हवा के थपेड़े कर रहे परेशान
Sat, 10 May 2025 08:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 10 May 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में निरंतर बढ़ोतरी की वजह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शनिवार सुबह के समय आसमान में बादल जरूर दिखाई दिए, लेकिन दिन चढ़ते ही सूरज ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते सूरज की तीव्र किरणों ने वातावरण को तपाना शुरू कर दिया। तापमान में वृद्धि के साथ ही वातावरण में उमस भी बनी रही, जिससे लोगों को दिन के समय बाहर निकलने में परेशानी हुई। दिन के समय हवा में गर्माहट महसूस की गई। लू से राहगीरों व बाहर कार्य करने वाले श्रमिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।
चिकित्सकों की मानें तो तेज गर्मी और लू के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर व थकावट जैसी समस्याओं की आशंका बनी रहती है। गर्मी का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी देखा गया। दोपहर के समय सड़कों पर आम तौर पर सन्नाटा रहा। लोग धूप से बचने के लिए घरों में ही रहे। आवश्यक कार्यवश ही लोग बाहर निकलते नजर आए।
ग्रामीण इलाकों में दोपहर के समय बिजली की आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है जिससे जलस्तर पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने किया सचेत
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दिन के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, अधिक से अधिक पानी पीने और शरीर को ढक कर रखने की सलाह दी है। लू की स्थिति अगले सप्ताह और गंभीर हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भीषण गर्मी और लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी की गई है। वृद्ध, बच्चे और पहले से बीमार व्यक्ति विशेष रूप से सतर्क रहें। अधिक तापमान में बाहर जाने से बचें और घर में ठंडी जगह पर रहें।