फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Temperature reached 43 degrees, suffering from scorching heat

Ambedkar Nagar News: तापमान पहुंचा 43 डिग्री, भीषण गर्मी से त्राहि-त्राहि

Sun, 05 May 2024 08:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
Temperature reached 43 degrees, suffering from scorching heat
अकबरपुर के पटेल नगर के निकट धूप से बचने के लिए स्टांल का सहारा लेती युवती
अंबेडकरनगर। दिन का तापमान रविवार को 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भीषण गर्मी में पंखे-कूलर बेअसर नजर आए। सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। चिलचिलाती धूप गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में रविवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। सुबह से ही गर्मी की तपिश बढ़ने लगी। जैसे जैसे समय बीतता गया तापमान में वृद्धि होती गई। दोपहर होते होते आसमान से आग बरसने लगी। धूप की तपिश ऐसी कि लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। बाजारों व प्रमुख मार्गों पर इक्का-दुक्का लोग नजर आए।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के शहजादपुर, नई सड़क, बस स्टेशन क्षेत्र के अलावा बसखारी, जलालपुर, भीटी, टांडा समेत अन्य प्रमुख बाजारों में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषित हो अवकाश
भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों में अवकाश की मांग होने लगी है। अकबरपुर नगर के मीरानपुर निवासी अरविंद व शहजादपुर के इमरान ने कहा कि तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को देखते हुए विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया जाना चाहिए। जलालपुर के दीपक व टांडा के रजा अब्बास ने कहा कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को देखते हुए जिम्मेदारों को गंभीरता दिखानी चाहिए। या छुट्टी की जाए या विद्यालय का समय सुबह सात बजे से सुबह 11 बजे तक ही किया जाना चाहिए। भीषण गर्मी में दोपहर में अवकाश होने पर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed