फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teenager who went with friends dies under suspicious circumstances

दोस्तों के साथ गए किशोर की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Teenager who went with friends dies under suspicious circumstances
अंबेडकरनगर। दोस्तों के साथ घर से निकले इमामपुर गांव निवासी किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने अकबरपुर कोतवाली में दोनों दोस्तों के विरुद्ध पैसों के लेनदेन में हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के इमामपुर गांव निवासी अंकेश कुमार (16) पुत्र सियाराम गुरुवार को दोपहर घर से अपने दो दोस्तों के साथ घूमने निकला था। परिजनों को लगा कि वह कुछ देर में लौट आएगा। मतदान का दिन होने के चलते किसी ने कोई खास ध्यान नहीं दिया। शाम तक जब अंकेश नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच देर शाम दोनों युवक उसे बेहोशी की हालत में लेकर घर पहुंचे। यह देख परिजन सन्न रह गए। आननफानन निजी वाहन की व्यवस्था कर उसे जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए। फिलहाल रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद भी परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस बीच के पिता सियाराम ने अकबरपुर कोतवाली में अंकेश के दोनों दोस्तों के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है। आरोप लगाया कि पैसों के लेनदेन को लेकर एक मार्च को उसके पुत्र से उन लोगों का विवाद हुआ था। उस दौरान दोनों आरोपियों ने उसके पुत्र को धमकी भी दी थी। इसके चलते ही उन लोगों ने साजिश के तहत उसके पुत्र की हत्या कर दी। अकबरपुर कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed